Video: रूस के जूडो चैंपियन से हारे राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन

मॉस्‍को। रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादीमिर पुतिन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पुतिन एक जूडो चैंपियन को मात देते हुए नजर आ रहे हैं। पुतिन इस टीम में रूस की नेशनल जूडो टीम के सामने हैं और उन्‍हें जूडो के दांवपेंच बता रहे हैं। वैसे आपको बता दें कि पुतिन खुद जूडो में ब्‍लैक बेल्‍ट हैं और उनके लिए यह एक आम बात ही है लेकिन उनकी उम्र को देखते हुए उनका यह वीडियो आपको प्रेरणा दे सकता है।

putin-judo

90 सेकेंड का वीडियो

पिछले दिनों राष्‍ट्रपति पुतिन के सामने रूस के जूडो के माहिर खिलाड़ी थे। 90 सेकेंड के इस वीडियो में नजर आ रहा है कि कैसे रूस के राष्‍ट्रपति पुतिन बाकी खिलाड़‍ियों के साथ वॉर्म अप करते हैं। वह एक-एक करके हर किसी को चित्‍त कर देते हैं और इसके साथ ही अपना जूडो का अनुभव भी सबको दिखाते हैं। लेकिन एक खिलाड़ी ने पुतिन को मात दे दी। यह चैंपियन और कोई नहीं बल्कि साल 2016 में रियो ओलंपिक्‍स के दौरान रूस के लिए जूडो का कांस्‍य पदक जीतने वाली ओलपिंयन नतालिया क्‍यूजियूतिना है।

रूस के अखबार मोसेाकोवस्‍की कोमसोमोलेट्स की ओर से लिखा गया है, 'नतालिया लगातार पुतिन पर हावी थीं और आखिर में वह पुतिन को मात देकर ही मानीं।' इसी रिपोर्ट में कहा गया है कि पुतिन अपनी हार के बाद भी दुखी नहीं थी और उन्‍होंने नतालिया के माथे को प्‍यार से चूम कर उन्‍हें आर्शीवाद दिया। इससे पहले पुतिन की कई ऐसी फोटोग्राफ्स सामने आई हैं जिसमें वह कभी गिटार बजाते हुए नजर आ रहे हैं तो कभी वह किसी टाइगर के साथ खेल रहे हैं तो कभी एक सबमरीन की मदद से काले सागर के नीचे तक जाते हैं। इसके अलावा आइस हॉकी और उनकी घुड़सवारी की फोटो कई बार वायरल हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+