रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने बूचा नरसंहार को बताया फर्जी, कहा- बातचीत से खुद पीछे हट रहा यूक्रेन
नई दिल्ली, 12 अप्रैल: यूक्रेन के बूचा शहर में हुए तथाकथित नरसंहार को लेकर पूरी दुनिया में रूस की आलोचना हो रही है। भारत इस मुद्दे में खुद को न्यूट्रल रख रहा, लेकिन सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के साथ वर्चुअल मीटिंग में पीएम मोदी ने भी इसकी निंदा की थी। जिसके बाद अब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बयान इस मामले में सामने आया है। उन्होंने बूचा में हुए नरसंहार को पूरी तरह से फर्जी बताया।
Recommended Video

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रूसी राष्ट्रपति ने बंदरगाह वोस्तोचन कोस्मोड्रोम में अपने बेलारूसी समकक्ष अलेक्जेंडर लुकाशेंको से मुलाकात की। इसके बाद दोनों ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसी दौरान पुतिन ने बूचा में हुए नरसंहार को फर्जी बताया। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के साथ शांति वार्ता अब खत्म होने वाली है, जबकि पूर्व-यूरोपीय राष्ट्र में "सैन्य अभियान" जारी रखने की कसम खाई है। उन्होंने ये भी कहा कि यूक्रेन में संघर्ष के कारण जो हो रहा है वो एक त्रासदी है।
इससे पहले पुतिन ने कहा था कि यूक्रेन पर हमला रूस ने अपने बचाव के लिए किया था। डोनबास में जो हो रहा है, वो बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने आगे कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि यूक्रेन में रूसी सेना अपने महान उद्देश्यों को प्राप्त करेगी। इससे पहले रूसी रक्षा मंत्रालय ने बूचा में हुए नरसंहार के आरोप को पूरी तरह से खारिज किया था।
'यूक्रेन बात नहीं कर रहा'
पुतिन ने दावा किया कि इस्तांबुल में रूसी वार्ताकारों के साथ बातचीत के दौरान यूक्रेन पीछे हट गया, जिस वजह से वार्ता में गतिरोध पैदा हो रहा है। ऐसे में अब उनके पास आक्रामक रवैये के साथ आगे बढ़ने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं बचा है।












Click it and Unblock the Notifications