रूसी तेल कंपनी के चेयरमैन की अस्पताल की खिड़की से गिरकर संदिग्ध मौत, पुतिन के थे करीबी

रवील मगनोव तेल कंपनी लुकोइल की स्थापना के साथ ही उसमें काम कर रहे और उन्होंने कंपनी में कई पदों पर काम किया था।

मॉस्को, सितंबर 01: रूस के दूसरे सबसे बड़े तेल उत्पादक कंपनी लुकोइल के अध्यक्ष रवील मगनोव की गुरुवार को मॉस्को में एक अस्पताल की खिड़की से गिरने के बाद संदिग्ध मृत्यु हो गई है। रविल मगनोव की मौत से जुड़े एक जानकार ने समाचार एजेंसी रॉयटर को इसकी जानकारी दी है। कुछ रूसी मीडिया ने अज्ञात स्रोतों का हवाला देते हुए 67 साल का रवील मगनोव की मौत की भी सूचना दी थी, जो लुकोइल के अध्यक्ष होने के साथ साथ उपाध्यक्ष भी थे। हालांकि, तेल कंपनी लुकोइल की ओर से उनकी मौत पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

Ravil Maganov

1993 से कंपनी में कर रहे थे काम

रिपोर्ट के मुताबिक, रवील मगनोव तेल कंपनी लुकोइल की स्थापना के साथ ही उसमें काम कर रहे और उन्होंने कंपनी में कई पदों पर काम किया था और रिफाइनिंग, प्रोडक्शन और एक्सप्लोरेशन में काम करते करते वो 2020 में कंपनी के चेयरमैन बने। उनके भाई नेल मध्यम आकार के रूसी तेल उत्पादक टाटनेफ्ट के प्रमुख हैं। रवील मगनोव, तेल कंपनी लुकोइल के संस्थापकों में से एक वागिट अलेपेरोव के करीबी सहयोगी थे। पूर्व सोवियत उप तेल मंत्री अलेपेरोव ने अप्रैल में लुकोइल के प्रेसिडेंट के पद से इस्तीफा दे दिया था, जब ब्रिटेन ने यूक्रेन में रूस की सैन्य कार्रवाइयों को लेकर कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधों के हिस्से के रूप में उनकी संपत्ति फ्रीज कर दी थी और उनरी ब्रिटेन यात्रा पर प्रतिबंध लगा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+