मां पर लगा मासूम बेटे की तस्वीर के साथ विज्ञापन देने का आरोप, '2 लाख के बदले ले जाओ बच्चे के अंग'
रूस में रहने वाली एक मां पर पैसों के लिए अपने ही बेटे के अंग बेचने का आरोप लगा है। Lyudmila Sadryeva नाम की 40 वर्षीय महिला पर आरोप है कि उसने लाख रुपये के लिए ब्लैक मार्केट में अपने बेटे के अंग बेचने चाहे। मां-बेटे का एक पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया, जिसमें ये सभी बातें लिखी हैं।

मॉस्को। रूस में रहने वाली एक मां पर पैसों के लिए अपने ही बेटे के अंग बेचने का आरोप लगा है। Lyudmila Sadryeva नाम की 40 वर्षीय महिला पर आरोप है कि उसने लाख रुपये के लिए ब्लैक मार्केट में अपने बेटे के अंग बेचने चाहे। मां-बेटे का एक पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया, जिसमें ये सभी बातें लिखी हैं। हालांकि मां ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार कर दिया है और पुलिस को कहा कि ये सभी उसकी पुरानी रूममेट ने उससे बदला लेने के लिए लिखी हैं।

मां ने लाखों रुपये के लिए बेचना चाहे बच्चे के अंग
रूस के Chelyabinsk की रहने वाली Lyudmila Sadryeva पर आरोप है कि लाखों रुपये की खातिर वो अपने बेटे के अंग बेचने के लिए तैयार हो गईं। मां का बेटे के साथ एक पोस्टर भी काफी वायरल हो रहा है जिसमें लिखा है, 'बच्चे के अंग बिकाऊ हैं।' इसके साथ बी इस वेबसाइट पर बच्चे के बारे में जानकारी दी गई है कि वो एकदम स्वस्थ्य है। हालांकि मां ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज किया है। मां का कहना है कि ये सबकुछ उसकी पुरानी रूममेट ने किया है।

मां ने लगाया पुरानी रुममेट पर आरोप
Lyudmila Sadryeva ने दावा किया कि ये हरकत उसकी पुरानी रूममेट की है, जिससे उसकी लड़ाई हो गई थी। Lyudmila ने कहा कि उसकी रूममेट से सफाई को लेकर झगड़ा हुआ था। उन्होंने कहा कि पोस्टर में जो फोटो है, उससे उनका बेटा कहीं बड़ा है। ये तस्वीर शायद सोशल मीडिया से निकाली गई है। पुलिस ने अब उस महिला के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। वहीं Lyudmila ने बताया कि इस पोस्टर ने उनका जीना मुहाल कर दिया है। उन्होंने कहा कि पुरानी रुममेट की इस हरकत के कारण उन्हें धमकियां मिल रही हैं।

मां को अनजान लोगों से मिल रही धमकियां
Lyudmila ने कहा, 'ये बहुत ही डरावना है और मैं बहुत डरी हुई हूं। सड़क पर लोग मुझे पहचानने लगे हैं। वहां मेरी और मेरे बेटे की तस्वीर है। लोग, खासकर मर्द मुझे धमकाते हैं कि वो मुझे ढूंढ निकालेंगे और मार डालेंगे। वो मुझे जानवर कहते हैं।' इतना ही नहीं, Lyudmila को महिलाओं से भी धमकियां मिल रही हैं। कई महिलाओं ने उनसे मिन्नत की कि अगर वो अपने बच्चे की परवरिश नहीं कर सकती तो अपना बच्चा उन्हें दे दें।












Click it and Unblock the Notifications