यूक्रेन ने ठुकराया राष्ट्रपति पुतिन के बातचीत का ऑफर, अब हर तरफ से होगा रशियन आर्मी का हमला
यूक्रेन ने ठुकराया पुतिन के बातचीत का ऑफर, अब हर दिशा से होगा रूस आर्मी का हमला
मास्को, 26 फरवरी। यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग पर पूरी दुनिया की नजर है। सैन्य रूप से कमजोर यूक्रेन अभी भी अपनी राजधानी कीव को रूस के हाथों से बचाने के लिए डटा हुआ है, वहीं रूसी सैनिकों को अब यूक्रेन में हर दिशा से आगे बढ़ने का आदेश दे दिया गया है। यूक्रेन की सड़के जंग का मैदान बनी हुई है, इस बीच कई राष्ट्रप्रमुखों ने व्लादिमीर पुतिन और वलोडिमिर जेलेंस्की से हिंसा त्यागकर बातचीत का रास्ता अपनाने का फैसला किया है।

यूक्रेन और रूस संकट के बीच रूसी समाचार एजेंसी स्पुतनिक ने बड़ा दावा किया है। एजेंसी ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कीव के साथ वार्ता की उम्मीद के संबंध में शुक्रवार दोपहर यूक्रेन में रूसी सैन्य अभियान को अस्थायी रूप से रोकने का आदेश दिया, लेकिन यूक्रेनी नेतृत्व द्वारा बात करने से इनकार करने के बाद शनिवार दोपहर ऑपरेशन फिर से शुरू कर दिया गया। गौरतलब है कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बात करने के बाद व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेस से बातचीत कर समस्या का हल निकालने की बात कही थी।
यह भी पढ़ें: यूक्रेन की राजधानी पर रूस का जबरदस्त हमला, कीव को बचाने के भीषण जंग, 200 मरे, एक लाख भागे
Russian Army ordered to broaden Ukraine advance 'from all directions': AFP News Agency
— ANI (@ANI) February 26, 2022
लंबी लड़ाई के लिए तैयार रहे दुनिया
इस बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शनिवार को चेतावनी दी कि मॉस्को द्वारा अपने पश्चिमी समर्थक पड़ोसी देश पर आक्रमण शुरू करने के बाद दुनिया को रूस और यूक्रेन के बीच लंबे युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए। मैक्रों ने फ्रांस के वार्षिक कृषि मेले में कहा, 'अगर आज सुबह आपसे कुछ सकते हैं, तो वो यह कि ये युद्ध लंबा चलेगा।' उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, 'यह संकट बना रहेगा, यह युद्ध चलेगा और इसके साथ आने वाले सभी संकटों के स्थायी परिणाम होंगे। इसलिए हमें तैयार रहना होगा।'












Click it and Unblock the Notifications