यूक्रेन की राजधानी पर रूस का जबरदस्त हमला, कीव को बचाने के भीषण जंग, 200 मरे, एक लाख भागे
राजधानी कीव में रूसी सेना और यूक्रेन की सेना के बीच भीषण जंग चल रही है और यूक्रेन की सेना अपनी राजधानी को बचाने के लिए पूरी ताकत से लड़ाई लड़ रही है।
कीव, फरवरी 26: यूक्रेन की राजधानी कीव पर पूरी ताकत के साथ रूस ने हमला कर दिया है और अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी को बचाने के लिए यूक्रेन की सेना पूरी ताकत के साथ लड़ाई लड़ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी की गलियों में भी भीषण जंग जारी है। हालांकि, अभी तक ये खबर नहीं मिल पाई है, कि इस जंग में दोनों पक्षों को कितना नुकसान हुआ है, लेकिन राजधानी कीव में सख्त कर्फ्यू लगाया गया है और ऐसी रिपोर्ट है कि, कम से कम 200 से ज्यादा लोग मारे गये हैं।

कीव में चल रही भीषण जंग
राजधानी कीव में रूसी सेना और यूक्रेन की सेना के बीच भीषण जंग चल रही है और यूक्रेन की सेना अपनी राजधानी को बचाने के लिए पूरी ताकत से लड़ाई लड़ रही है। वहीं, राजधानी कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने यूक्रेन की राजधानी में एक सख्त कर्फ्यू लगा दिया है, वहीं रिपोर्ट है कि, राजधानी कीव के वीआईपी क्षेत्र से सिर्फ 30 किलोमीटर दूर रूसी सैनिक हैं, जिनका यूक्रेनी सैनिकों के साथ भयानक जंग चल रही है। वहीं, अब स्थानीय समयानुसार शाम 5 बजे से सुबह 8 बजे तक इंटरनेट चल सकेगा। मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कहा कि, "कर्फ्यू के दौरान सड़क पर जो भी नागरिक आएंगे, उन्हें यूक्रेन का दुश्मन ही माना जाएगा।‘'

एक लाख से ज्यादा लोगों ने किया पलायन
वहीं, रूस के आक्रमण के बाद से यूक्रेन से लगभग एक लाख से ज्यादा लोग पोलैंड में प्रवेश कर चुके हैं और इसकी पुष्टि पोलैंड के उप आंतरिक मंत्री ने की है। आपको बता दें कि, पोलैंड यूरोपीय संघ का सदस्य है और उसके क्षेत्र में भारी संख्या में यूक्रेन के लोग दाखिल हुए हैं और पोलैंड ने कहा है कि, उसकी सीमा के पास कम से कम 10 लाख यूक्रेनी लोगों की भीड़ देखी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन पर हमला होने के बाद से ही भारी संख्या में लोगों ने पलायन करना शुरू कर दिया था।
Recommended Video

पोरीज़्ज़िया शहर में हवाई हमले
वहीं, अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण-पूर्वी यूक्रेन में ज़ापोरीज़्ज़िया में भीषण हवाई हमले किए जिसके बाजद स्थिति काफी ज्यादा तनावपूर्ण है। वहीं, शहर के चेकपॉइंट्स बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। अलजजीरा संवाददाता चार्ल्स स्ट्रैटफ़ोर्ड के मुताबिक, "10 मिनट पहले यहां की स्थिति पूरी तरह से दहशत से भरी थी, जब एक लड़ाकू विमान बहुत नीचे के गुजरा और फिर काफी तेजी से भीषण धमाका हुआ''। चार्ल्स स्ट्रैटफ़ोर्ड ने कहा कि, "स्थिति वास्तव में बहुत तनावपूर्ण है। इस चौकी के रास्ते में हमने देखा कि खाई खोदी जा रही थी और ऐसा लग रहा था कि स्थानीय लोगों ने रूसी सैनिकों से मोर्चा लेने के लिए पॉजीशन लेना शुरू कर दिया है।‘' उन्होंने कहा कि, ‘'सेना के साथ-साथ नागरिकों ने भी मोर्चा संभालना शुरू कर दिया है और चूंकी इस क्षेत्र में एक विशाल जलविद्युत संयंत्र है, लिहाजा यूक्रेनी सेना के लिए इस शहर को बचाना काफी जरूरी है''।
स्थानीय लोग कर रहे हैं रक्तदान
वहीं, रिपोर्ट है कि, कई शहरों में घायल सैनिकों को खून देने के लिए अस्पताल में भारी संख्या में स्थानीय लोग पहुंच रहे हैं। रक्तदान करने के लिए मारियुपोल के अस्पताल में दर्जनों लोगों को रक्तदान करने के लिए आते देखा गया है। वहीं, मारियुपोल शहर के अंदर रूसी सैनिकों को आने से रोकने के लिए यूक्रेन की सेना ने दक्षिणपूर्वी शहर की मुख्य सड़कों को पेड़ों से जाम कर दिया है। वहीं, राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की के सलाहकार, मायखाइलो पोडोलियाक ने एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि, ‘'मारियुपोल के पास भारी लड़ाई हो रही है।" उन्होंने आगे कहा कि, "लेकिन इस बात की कोई संभावना नहीं है कि मारियुपोल आत्मसमर्पण करेगा या कब्जा कर लिया जाएगा।"

युद्ध में करीब 200 लोगों की मौत
वहीं, यूक्रेन के स्वास्थ्य मंत्री विक्टर ल्याशको ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि, रूस के हमले के बीच अब तक तीन बच्चों सहित 198 लोग मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि, अब तक करीब 1,115 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें 33 बच्चे शामिल हैं। वहीं, राजधानी कीव से भागने के लिए सैकड़ों लोगों को रेलवे स्टेशन की तरफ भागते देखा जा रहा है और राजधानी के लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं। एक लड़की ने अलजजीरा को बताया कि, "हम आज सुबह से राजधानी कीव से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जैसा कि आप देख रहे हैं, शहर से निकलना शायद नामुमकिन लग रहा है।"












Click it and Unblock the Notifications