‘सिर्फ समझदार लोग ही पुतिन को देख सकते हैं’, रूसी राष्ट्रपति मर जाएं, क्यों मना रहा पश्चिमी मीडिया?

राष्ट्रपति पुतिन को लेकर पश्चिमी मीडिया ने एक रूसी टेलीग्राम चैनल के हवाले से खबर प्रकाशित की है, जिसमें कहा गया है कि, रूसी राष्ट्रपति के कैंसर का ऑपरेशन किया गया है और अब वो सिर्फ 3 साल ही जिंदा रहेंगे।

मॉस्को, मई 31: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को कैंसर होने और कैंसर का ऑपरेशन होने के पश्चिमी मीडिया के दावे को रूस ने सिरे से खारिज कर दिया है। व्लादिमीर पुतिन के "बिगड़ते स्वास्थ्य" की अटकलों के बीच रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने उन दावों को खारिज कर दिया है और कहा है कि, रूस लगातार यूक्रेन युद्ध में अपने मकसद की तरफ बढ़ रहा है। फ्रांस के ब्रॉडकास्टर TF1 के साथ एक इंटरव्यू में रूसी विदेश मत्री लावरोव ने कहा कि केवल "समझदार लोग" ही उन्हें देख सकते हैं कि पुतिन "अच्छे स्वास्थ्य" में हैं।

पूरी तरह ठीक हैं रूसी राष्ट्रपति

पूरी तरह ठीक हैं रूसी राष्ट्रपति

रूस के विदेश मंत्री ने कहा है कि, राष्ट्रपति पुतिन किसी भी बीमारी से पीड़ित नहीं हैं और वो हर दिन किसी ना किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में दिखाई देते हैं। रूसी विदेश मंत्री ने कहा कि, आप उन्हें टीवी स्क्रीन पर देख सकते हैं, उनके भाषणों को सुन सकते हैं और मुझे नहीं लगता है कि, समझदार लोग राष्ट्रपति पुतिन में बीमारी के किसी भी लक्षण में अंतर कर सकते हैं।" आपको बता दें कि, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के स्वास्थ्य के बारे में फरवरी महीने से ही पश्चिमी मीडिया में अटकलें लगाई जा रही हैं और ब्रिटिश खुफिया एजेंसी ने तो यहां तक कह दिया, कि राष्ट्रपति पुतिन की मौत हो चुकी है और उनकी जगह पर उनका बॉडी डबल काम कर रहा है।

पुतिन पर अटपटे दावे

पुतिन पर अटपटे दावे

राष्ट्रपति पुतिन को लेकर पश्चिमी मीडिया ने एक रूसी टेलीग्राम चैनल के हवाले से खबर प्रकाशित की है, जिसमें कहा गया है कि, रूसी राष्ट्रपति के कैंसर का ऑपरेशन किया गया है और डॉक्टरों ने कहा है कि, अब वो सिर्फ और तीन साल ही जीने वाले हैं। इस मीडिया रिपोर्ट में रूस के एक पूर्व खुफिया अधिकारी के दावे को शामिल किया गया था, राष्ट्रपति पुतिन के कैंसर का ऑपरेशन किया गया है। इसके साथ ही, ब्रिटिश अखबार द इंडिपेंडेंट ने बताया कि रूसी राष्ट्रपति "अपनी आंखों की भी रोशनी खो रहे हैं"। वहीं, यूक्रेन के सैन्य खुफिया प्रमुख मेजर जनरल कायरलो बुडानोव ने स्काई न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में यह भी बताया कि. पुतिन "गंभीर रूप से बीमार" हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि, रूसी राष्ट्रपति को सत्ता से हटाने के लिए तख्तापलट की तैयारी चल रही है। पूर्व ब्रिटिश MI5 एजेंट क्रिस्टोफर स्टील ने भी पिछले हफ्ते स्काई न्यूज को बताया था कि "पुतिन, वास्तव में, काफी गंभीर रूप से बीमार हैं।"

पश्चिमी मीडिया की झूठी रिपोर्टिंग!

पश्चिमी मीडिया की झूठी रिपोर्टिंग!

इन दावों के साथ ही, न्यू लाइन्स मैगज़ीन ने भी हाल ही में दावा किया था कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को ब्लड कैंसर है। इस रिपोर्ट में क्रेमलिन के एक पूर्व अधिकारी के गुप्त ऑडियो रिकॉर्डिंग का हवाला दिया गया था। वहीं, ऑडियो रिकॉर्डिंग के हवाले से ये भी दावा किया गया था, कि रूस की आर्थिक स्थिति काफी ज्यादा बिगड़ रही है और मॉस्को के अंदर रूस की आर्थिक स्थिति को लेकर गहरी निराशा है। वहीं, एक रूसी कुलीन वर्ग का नाम ना छापने की शर्त पर न्यू लाइन्स मैगज़ीन ने लिखा था कि, रूसी कुलिन ने उन्हें बताया कि, क्रेमलिन में लोग चाहते हैं कि, पुतिन 'मर जाएं'।

पुतिन की बेटी पर भी दावे

पुतिन की बेटी पर भी दावे

पुतिन के साथ साथ पुतिन की बेटी को लेकर भी पश्चिमी मीडिया में हर दूसरे दिन दावे किए जा रहे हैं। जर्मनी के दर स्पाईगेल की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया था कि, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बेटी कैटेरीना तिखोनोवा के बॉयफ्रेंड का नाम जेलेंस्की है। वह जेलेंस्की के साथ बीते पांच सालों से रिलेशनशिप में है। आश्चर्य की बात ये है कि पुतिन के सबसे बड़े दुश्मन का नाम भी जेलेंस्की है। आपको बता दें कि, कैटरीना तिखोनोवा पुतिन की छोटी बेटी हैं जिनकी मां क्रेमलिन की पूर्व प्रथम महिला ल्यूडमिला अलेक्जेंड्रोवना ओचेरेत्नाया हैं। पुतिन और ल्यूडमिला की शादी 1983 में और तलाक 2013 में हुआ था। कैटरिना तिखानोवा का जन्म 1986 में हुआ था। कैटेरीना की पहली शादी रूस के सबसे युवा अरबपति किरिल शामलोव के साथ हुई। लेकिन इन दोनों का संबंध अधिक साल तक टिक नहीं पाया और ये दोनों 2017 में अलग हो गए।

पुतिन के पिता बनने को लेकर दावे

पुतिन के पिता बनने को लेकर दावे

इसके साथ ही रूसी राष्ट्रपति को लेकर ये दावा भी किया गया, कि वो 69 साल की उम्र में पिता बनने वाले हैं। डेली मेल ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया था, कि उनकी गर्लफ्रेंड अलीना फिर से गर्भवती हैं और मां बनने की दहलीज पर हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस साल अक्टूबर में 70 साल के हो जाएंगे, उनके बारे में दावा किया गया है कि, उन्हें अपनी 38 साल की गर्लफ्रेंड और पूर्व ओलंपिक जिमनास्ट अलीना काबेवा के साथ पहले से ही कम से कम दो बेटे हैं और वो फिर से मां बनने वाली है। सूत्रों के हवाले से रूसी समाचार चैनल जनरल एसवीआर टेलीग्राम ने दावा किया है कि अलीना गर्भवती हैं और इस रिपोर्ट को पश्चिमी देशों की मीडिया ने जबरदस्त तरीके से रिपोर्टिंग की।

पुतिन को नहीं चाहिए था बच्चा!

पुतिन को नहीं चाहिए था बच्चा!

रूसी चैनल जनरल एसपीआर टेलीग्राम ने दावा किया था कि, रूसी राष्ट्रपति इस वक्त यूक्रेन युद्ध और विजय दिवस समारोह में व्यस्त हैं और उनका नये बच्चे का कोई इरादा नहीं था। लेकिन, जब उन्हें जानकारी मिली, कि वो फिर से पिता बनने वाले हैं, तो फिर वो गुस्से में भर गये थे। रिपोर्ट में कहा गया था कि, रूसी राष्ट्रपति ने बच्चे की कोई योजना नहीं बनाई थी। हालांकि, पुतिन ने कभी अलीना काबेवा के साथ रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है, जिनके पहले स्विट्जरलैंड में छिपे होने की बात कही गई थी। एक स्थानीय अखबार ने बताया है कि, साल 2015 में पुतिन को अलीना से एक बेटा हुआ था और दूसरा बच्चा उन्हें साल 2019 में हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+