Russia-Ukraine War: रूसी रक्षामंत्री ने अपने सैनिकों को तुरंत खेरसॉन छोड़ने का दिया निर्देश, जंग हार रहा रूस!

रूस ने अपनी सेना को खेरसॉन को छोड़ने का आदेश दे दिया है। रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने सैनिकों को दक्षिणी यूक्रेन के खेरसॉन शहर से हटने का आदेश दिया, जिस पर यूक्रेनी सेना हफ्तों से आगे बढ़त बनाती दिख रही है।

Russia-Ukraine Crisis: रूस और यूक्रेन के 24 फरवरी को शुरू हुई जंग में अब एक नया मोड़ आता दिख रहा है। रूस ने इस बीच अपनी सेना को खेरसॉन को छोड़ने का आदेश दे दिया है। रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने बुधवार को मास्को के सैनिकों को दक्षिणी यूक्रेन के खेरसॉन शहर से हटने का आदेश दिया, जिस पर यूक्रेनी सेना हफ्तों से आगे बढ़ रही है।

russia ukraine war

रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने यूक्रेनी इलाके में रूस के कमांडर सर्गेई सुरोविकिन के साथ एक टेलीविज़न बैठक के दौरान कहा, "सैनिकों को बाहर निकालना शुरू करें।" रक्षा मंत्री ने कहा कि उन्होंने खेरसॉन से नागिरकों को वापस खींचने और नीपर नदी के बाएं किनारे पर सुरक्षित पहुंचाने का "कठिन निर्णय" प्रस्तावित किया। इससे पहेल रूस ने खेरसॉन में तैनात अपने नागरिकों को वहां से निकाल दिया था। स्थानीय सरकार के हटने के एक हफ्ते बाद 3 नवंबर को रूसी अधिकारियों ने खेरसॉन प्रशासन भवन से अपने देश का झंडा हटा दिया था।

खेरसॉन पर रूस ने अपने आक्रमण की शुरुआत के बाद ही कब्जा कर लिया था। ऐसा कहा जा रहा है कि सर्गेई शोइगु की घोषणा ने रूस, यूक्रेन पर हासिल अपनी सबसे बड़ी बढ़त गंवाने जा रहा है। जनरल सर्गेई सुरोविकिन ने कहा कि खेरसॉन शहर में आपूर्ति करना अब संभव नहीं है। रूस के प्रभावशाली युद्ध ब्लॉगर्स ने खेरसॉन शहर से सेना वापस लेने के मास्को के कदम पर खेद व्यक्त किया है। वार ब्लॉगर्स ने इसे रूसी सेना के लिए एक काला अध्याय बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+