Russian Plane Crash: रूस में बड़ा विमान हादसा, लापता An-24 का मलबा मिला, सभी 50 लोगों की मौत की पुष्टि
Missing Russian An-24 Plane: रूस के अमूर क्षेत्र में एक बड़ा हवाई हादसा सामने आया है, जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ा दी है। एक यात्री विमान, जिसमें लगभग 50 लोग सवार थे, लैंडिंग से कुछ ही किलोमीटर पहले अचानक रडार से गायब हो गया। अब इस गायब हुए प्लेन का मलबा मिला है। वहीं स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक सवार सभी 50 लोगों की मौत हो गई है। यह घटना तब हुई जब An-24 मॉडल का यह विमान अपनी मंज़िल टिन्डा की ओर बढ़ रहा था। यह इलाका रूस के सुदूर पूर्व में स्थित है और चीन की सीमा से सटा हुआ है।
रूसी समाचार एजेंसी TASS के अनुसार, विमान टिन्डा हवाई अड्डे से कुछ किलोमीटर पहले एक निर्धारित चेकपॉइंट पर संपर्क नहीं कर पाया और तभी से उसका कोई पता नहीं चल पाया है।

पांच बच्चे भी शामिल
यह विमान साइबेरिया की क्षेत्रीय एयरलाइन 'अंगारा' द्वारा संचालित किया जा रहा था।रॉयटर्स के अनुसार, रूसी आपातकालीन सेवा अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई है।
रूस की विमानन सुरक्षा पर सवाल
इस घटना ने रूस की विमानन सुरक्षा व्यवस्था पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं।
ये भी पढ़ें Air India Plane Crash: 260 मौतों के 40 दिन बाद बोइंग 787 के फ्यूल स्विच ऑफ का खुला राज! क्या थी कोई खामी?












Click it and Unblock the Notifications