रूस ने यूक्रेन पर किया हाइपरसोनिक मिसाइल का इस्तेमाल, कई लोगों की मौत
कीव, 20 मार्च। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध अभी भी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। रूस की ओर से यूक्रेन पर हमला और भी तेज होता जा रहा है। अब रूसी सेना ने यूक्रेन के खिलाफ हाइपरसोनिक मिसाइल को इस्तेमाल किया है। रूसी सेना ने खुद दावा किया है कि उसने यूक्रेन के खिलाफ कीव क्षेत्र में स्थित मकारीव में सुपरसोनिक मिसाइल का इस्तेमाल किया है। इस हले में सात लोगोंकी मौत हो गई है, जबकि पांच लोग घायल हो गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रूस के रक्षा मंत्री ने कहा कि हाइपरसोनिक मिसाइल किंझल का इस्तेमाल यूक्रेन में किया गया है। यहां यूक्रेन सेना का बड़ा हथियारों का जखीरा था इसे बर्बाद किया गया है।

मरियोपोल शहर के अधिकारियों ने बताया कि हजारो नागरिकों को रूसी सेना ने कब्जे में ले लिया है। मारियोपोल शहर में लगातार भारी बमबारी हो रही है,जिसके चलते स्थानीय लोगों को शहर छोड़कर भागना पड़ रहा है। लोगों को बिजली से लेकर पीने के पानी तक की दिक्कत हो रही है। रूसी सेना यूक्रेन के दक्षिणी हिस्से में अपनी बढ़त लगातार बना रही हैं। यहां के मेयर का कहना है कि सड़क पर चल रहे युद्ध की वजह से स्थानीय लोगों को बचाने में काफी दिक्कत हो रही है। यहां स्थित एक थियेटर में भी कुछ लोग फंस गए थे, यहां रूसी सेना ने गुरूवार को भारी बमबारी की थी।












Click it and Unblock the Notifications