Russia-Ukraine War पर अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा जेलेंस्की शांति चाहते है, पत्र का दिया हवाला
Russia-Ukraine War: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार(4 फरवरी) को कहा कि उन्हें यूक्रेनी नेता वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने पत्र लिखकर कहा था कि वह रूस के साथ युद्ध में अपने देश के लिए अमेरिका के समर्थन की सराहना करते है। उन्होंने अमेरिका के साथ खनिज और सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर की तत्परता जताई है साथ ही उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्ति के लिए शांति वार्ता पर जोर दिया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का कहना है कि जेलेंस्की शांति चाहते हैं। यूक्रेनियन से ज़्यादा कोई भी शांतिप्रिय नहीं है। जेलेंस्की ने उन्हें बताया था कि यूक्रेन जल्द से जल्द रूस के साथ शांति समझौते पर बातचीत करने के लिए तैयार है। उन्होंने एक पत्र का हवाला देते हुए कहा कि ज़ेलेंस्की ने उनसे कहा कि "यूक्रेन स्थायी शांति लाने के लिए जल्द से जल्द बातचीत की मेज पर आने के लिए तैयार है। कोई भी देश ज्यादा लंबे समय तक युद्ध नहीं चाहता है इसलिए जल्द से जल्द समाधान निकालना जरुरी है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है कि मेरी टीम और मैं स्थायी शांति स्थापित करने के लिए राष्ट्रपति ट्रम्प के मजबूत नेतृत्व के तहत काम करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने मंगलवार को घोषणा की कि वह संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ खनिज और सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस समझौते को अधिक सुरक्षा और ठोस सुरक्षा गारंटी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने भरोसा जताया कि यह समझौता प्रभावी रूप से काम करेगा और यूक्रेन के लिए लाभदायक साबित होगा.
जेलेंस्की ने स्वीकार किया कि व्हाइट हाउस में ट्रंप के साथ हुई उनकी बैठक संतोषजनक नहीं रही। लेकिन देश में शांति स्थापित करने के लिए अमेरिका का समर्थन जरुरी है। युक्रेन को जेवेलिन मिसाइलें प्रदान करने के लिए उन्होंने अमेरिका का आभार व्यक्त करते हुए कहा वाशिंगटन ने यूक्रेन की संप्रभुता और स्वतंत्रता को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके द्वारा मिसाइलें प्रदान करने से सैन्य सुरक्षा को मजबूती मिली।
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि युद्ध को समाप्त करने की प्रक्रिया के पहले चरण में कैदियों की रिहाई और हवाई हमलों को रोकने के लिए संघर्ष विराम जैसी पहल शामिल हो सकती हैं। रूस को भी इसी दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए तभी शांति कायम हो सकता है। हम अमेरिका के साथ मिलकर शांति के लिए प्रयास कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications