Russia Ukraine War : 30 हफ्ते बाद जिंदा लौटा सैनिक पति, गर्भवती बीवी से मुलाकात देखकर भर आएंगी आंखें, VIDEO

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के कारण मानवीय संकट गहराता जा रहा है। युद्ध की विभीषिका के बीच भी जीवन की आशा और पॉजिटिव एनर्जी से भरने वाली रोमांचक वीडियो सामने आई है। सैनिक पति से मिलती गर्भवती पत्नी की कहानी जानिए।

Russia Ukraine War

Russia Ukraine War के कारण अभूतपूर्व मानवीय संकट पैदा हुआ है। युद्ध के उन्माद में मारे गए सैकड़ों लोग विनाशलीला की जीवित दास्तां बन गए हैं। इस विभीषिका के बीच भी अगर कोई जीवन बचता है या किसी के जीने की आस और उम्मीद बची रह जाती है तो चमत्कार सा एहसास होता है। ऐसे मौके पर आंखों से आंसू निकल आते हैं। ऐसा ही हुआ एक गर्भवती महिला के साथ जिसका पति यूक्रेन की सेना में है। यूक्रेन में सैनिक पति से लिपटकर रोती गर्भवती की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। (फोटो वीडियो ग्रैब- ट्विटर @Gerashchenko_en)

वीडियो देखकर भर आएंगी आंखें

वीडियो देखकर भर आएंगी आंखें

यूक्रेनी सैनिक और उसकी गर्भवती पत्नी का भावनात्मक पुनर्मिलन की वायरल वीडियो 27 हजार से अधिक ट्विटर यूजर देख चुके हैं। युद्ध के उन्माद के बीच पति-पत्नी का प्रेम और गर्भ में पलते नए जीवन की उम्मीद के साथ प्रतीक्षा वाली फीलिंग वीडियो देखने वाले को रोमांच से भर रही है।

30 हफ्ते बाद पहली मुलाकात

30 हफ्ते बाद पहली मुलाकात

युद्ध की विभीषिका के बीच पता नहीं किस घड़ी में शहादत की खबर मिले। शायद यूक्रेन के युद्धग्रस्त इलाकों में हालात इतने खराब हैं कि शहादत के बाद अपने प्रिय के अंतिम दर्शन भी नसीब न होने की आशंका से मन घबराया होता है। ऐसे नेगेटिव माहौल में जब किसी बच्चे का जन्म होना हो तो रोमांच होता है। ऐसे ही इमोशंस रहे होंगे इस यूक्रेनी सैनिक और उनकी गर्भवती पत्नी के जब दोनों 30 हफ्तों के बाद पहली बार मिले।

मां बनने वाली है सैनिक की बीवी, खुशी में छलके आंसू

मां बनने वाली है सैनिक की बीवी, खुशी में छलके आंसू

कहना गलत नहीं होगा कि यूक्रेन में युद्ध तेज होने के साथ जब एक गर्भवती पत्नी और सैनिक पति मिले तो तमाम इमोशंस आंखों से छलक आए। सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो देखकर खुश हो रहे हैं। एंटोन गेराशचेंको (Anton Gerashchenko) ने ट्विटर पर जो वीडियो पोस्ट की है, इसमें पहले गर्भवती महिला पति से मिलने का इंतजार करती है। महबूबा से मिलने के बाद सैनिक की भावनाएं भी उमड़ती हैं और दोनों एक दूसरे को भींच लेते हैं।

Recommended Video

    Russia-Ukraine War: Ukraine से क्यों पीछे हट रही है Russian Army ?| वनइंडिया हिंदी | *International
    फूट-फूट कर रोई बीवी

    फूट-फूट कर रोई बीवी

    यूक्रेन की सेना की वर्दी पहने सैनिक पति से मिलने के बाद गर्भवती पत्नी फूट-फूट कर रोती देखी जा सकती है। ट्विटर यूजर- @Gerashchenko_en ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, "हम इसी के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने 30 हफ्तों तक एक-दूसरे को देखा तक नहीं।" युद्ध के 30 हफ्ते, बाद हमारी लंबे समय से प्रतीक्षित मुलाकात।"

    नीचे देखें वायरल VIDEO---

    बच्ची को योद्धा पिता के कारण अच्छा जीवन मिलेगा

    ट्विटर पर 27,000 से अधिक लोग उम्मीद से भरपूर इस वीडियो को देख चुके हैं। एक यूजर ने लिखा, ये खूबसूरत है लेकिन उससे भी ज्यादा भयानक। युद्ध कितना क्रूर है। दूसरे यूजर ने कमेंट किया, प्यार की जीत होती है। एक अन्य यूजर ने लिखा, कमाल ! जन्म लेने वाली बच्ची अपने योद्धा पिता और अन्य सभी योद्धाओं की वजह से एक सुंदर और शांतिपूर्ण जीवन जीने जा रही है।

    हमेशा याद रहेंगे ये तीन दिन

    हमेशा याद रहेंगे ये तीन दिन

    एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक वीडियो मूल रूप से गर्भवती महिला यानिना शाम ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया था। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, "मैं इन तीन दिनों को हमेशा याद रखूंगी। पहला- जब युद्ध शुरू हुआ। दूसरा- जब आपने (सैनिक पति) कहा था कि आप मेरी रक्षा करने जा रहे हैं और तीसरा- जब आप वापस आएं। LOVE। - मैं इंतज़ार कर रही हूं।

    नीचे देखें- यानिना की इंस्टाग्राम पोस्ट

    बेहतर कल का इंतजार और लड़ाई

    इंस्टाग्राम पर 40 हजार से अधिक लोग वीडियो को लाइक कर चुके हैं। 14 नवंबर को पोस्ट की गई वीडियो में देखा जा सकता है कि उम्मीदों से भरे लोग कैसे यूक्रेन में बेहतर कल का इंतजार कर रहे हैं। अच्छे भविष्य की लड़ाई लड़ रहे हैं। गौरतलब है कि 24 फरवरी, 2022 से शुरू हुआ युद्ध लगभग 10 महीनों से जारी है। गोलाबारी, रॉकेट हमलों में सैकड़ों लोगों के हताहत होने की खबर है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+