Russia-Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति रूसी सैनिकों से बोले- 'अपनी जान बचाओ और यहां से भागो'

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति रूसी सैनिकों से बोले- 'अपनी जान बचाओ और यहां से भागो'

कीव, 28 फरवरी: रूस-यूक्रेन के बीच जंग जारी है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेन पर युद्ध की घोषणा के बाद सोमवार (28 फरवरी) को यह पांचवां दिन है। रूस लगातार यूक्रेन भर में भारी लड़ाई और हवाई हमले कर रहा है। यूक्रेन के अनुसार, रूस द्वारा देश पर आक्रमण करने के बाद से अब तक 352 नागरिक मारे गए हैं। इसी बीच सोमवार (28 फरवरी) को 44 वर्षीय यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने भाषण में रूसी सैनिकों से अपील की है कि ''अपनी जान बचाओ और यहां से भाग जाओ।'' न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की का कहना है कि वह नई विशेष प्रक्रिया के तहत यूरोपीय संघ से तत्काल विलय के लिए कहते हैं।

'अपनी जान बचानी है तो भाग जाओ...'

'अपनी जान बचानी है तो भाग जाओ...'

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने रूसी सैनिकों अपनी जान बचाने की अपील की है। सोमवार (28 फरवरी) को एक भाषण में, यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने रूसी सैनिकों से कहा, ''अपनी जान बचानी है तो यहां से भाग जाओ।''

वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा, "जब मैं राष्ट्रपति के लिए दौड़ रहा था, मैंने कहा था कि हम में से हर एक राष्ट्रपति है। क्योंकि हम सभी अपने राज्य और हमारे सुंदर यूक्रेन के लिए जिम्मेदार हैं। और अब हम में से प्रत्येक एक योद्धा है।''

पुतिन ने परमाणु बलों को किया अलर्ट

पुतिन ने परमाणु बलों को किया अलर्ट

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने अपने रक्षा मंत्री और सेना के जनरल स्टाफ के प्रमुख को देश के परमाणु बलों को अलर्ट पर रखने के लिए कहा है। नाटो को जवाब देते हुए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूसी परमाणु बलों को रविवार (27 फरवरी) को अलर्ट कर दिया है।

यूक्रेन, बेल्जियम, फिनलैंड और कनाडा में रूसी आक्रमण का जवाब उन देशों की सूची में शामिल हो गए हैं जिन्होंने रूसी विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया है। अमेरिका के नेतृत्व में पश्चिमी देशों ने भी रूस पर आर्थिक प्रतिबंधों के एक नए सेट की घोषणा की।

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने देश छोड़ने से किया इनकार

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने देश छोड़ने से किया इनकार

रूस के सैनिकों ने शनिवार तड़के यूक्रेन की राजधानी कीव पर धावा बोला था। जिसके बाद ही यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने देश छोड़ने से इनकार कर दिया था। जेलेंस्की ने अपने देशवासियों से मजबूती के साथ डटे रहने की अपील की है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि लड़ाई अभी जारी है और यह यूक्रेन का भविष्य निर्धारित करेगी। बता दें कि जेलेंस्की को अमेरिकी सरकार ने राजधानी कीव से बाहर जाने को कहा था लेकिन जेलेंस्की ने ऐसा करने से मना कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+