Russia Ukraine War: युद्ध खत्म करने पर सहमत हुए पुतिन, लेकिन लगाई कई शर्तें, जानिए ज़ेलेंस्की ने क्या कहा?
Russia Ukraine War: यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने अमेरिकी के 30 दिन की संघर्ष विराम योजना पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की प्रतिक्रिया की कड़ी आलोचना की। ज़ेलेंस्की ने इसे "मैनिपुलेटिव" करार देते हुए। मॉस्को पर अधिक प्रतिबंध लगाने का आह्वान किया।
दरअसल, अमेरिकी के 30 दिन की संघर्ष विराम योजना पर रूस ने सहमति जताते हुए कुछ शर्तें लगाई थी। इसी को लेकर अब यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
ये भी पढ़ें Russia Ukraine War: रूस पर यूक्रेन का अब तक का सबसे बड़ा अटैक, 69 यूक्रेनी ड्रोन से मॉस्को पर हमला

पुतिन राष्ट्रपति ट्रंप से डर रहे हैं
ज़ेलेंस्की ने कहा कि, " पुतिन वास्तव में संघर्ष विराम समझौते को नकारने की तैयारी कर रहे हैं, क्योंकि पुतिन राष्ट्रपति ट्रंप को यह कहने में डर रहे हैं कि, वे कि वे इस युद्ध को जारी रखना चाहते हैं। वह यूक्रेनियन को मारना चाहते हैं। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने एक संबोधन में कहा, पुतिन की लड़ाई को रोकने से अनिच्छा का कारण यह है कि उन्होंने संघर्ष विराम प्रस्ताव पर शर्तें रखी हैं, ताकि "कुछ न हो, या फिर जितना हो सके उतना समय बर्बाद किया जा सके।"
संघर्ष विराम समझौते के समर्थन में पुतिन
वहीं पुतिन ने गुरुवार (13 मार्च) को कहा कि, अमेरिका के संघर्ष विराम समझौते के प्रस्ताव का रूस सैद्धांतिक रूप में समर्थन करता है। लेकिन इसके लिए कई स्पष्ट निर्देश और शर्तों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कई विवरणों पर सहमति बनने से पहले इसे सुलझाया जाना चाहिए और इसे संघर्ष के जड़ कारणों को हल करना चाहिए।
ये भी पढ़ें Ukraine Russia War: रूस के साथ 30 दिन के Ceasefire को यूक्रेन तैयार, Trump बोले- उम्मीद है पुतिन भी मानेंगे
पुतिन ने क्या कहा?
पुतिन ने आगे कहा कि, "हम यूक्रेन से युद्धविराम के प्रस्ताव से सहमत हैं, लेकिन यह मानते हुए कि यह संघर्ष विराम उस तरह का होना चाहिए जो दीर्घकालिक शांति की ओर ले जाए और इस संकट के जड़ कारणों को समाप्त करे," उन्होंने क्रेमलिन में बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको के साथ बातचीत के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए ये बात कही।
वहीं पुतिन ने ट्रंप को संघर्षविराम के लिए उनके प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया। इस बीच, ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति की टिप्पणियों को "बहुत आशाजनक" बताया और कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि वे "सही कदम उठाएंगे।"












Click it and Unblock the Notifications