Russia- Ukraine Conflict: उत्तर पूर्व कीव में भीषण संघर्ष, लोगों को शहर न लौटने की चेतावनी
नई दिल्ली, 1 अप्रैल। रूस और यूक्रेन के बीच भीषण संघर्ष (Russia Ukraine Conflict) है। रूसी सेना (Russian Army) प्रमुख शहरों को तबाह कर दिया है। मारियूपोल में सन्नाटा पसर गया है। रूस ने यूक्रेन पर आरोप लगाया है कि उसने उसके देश में घुसकर हमला किया। आरोप है कि यूक्रेन ने रूस की सीमा के करीब 25 मील अंदर घुसकर हमला किया है। वहीं यूक्रेन की राजधानी कीव के मेयर के दावा है कि शहर के उत्तर पूर्वी क्षेत्र में यूक्रेन और रूस के बीच भीषण संघर्ष हो रहा है।

यूक्रेन की राजधानी कीव के मेयर का कहना है कि लोगों को अभी के लिए शहर न लौटने की चेतावनी दी गई है। राजधानी कीव के उत्तर और पूर्व में बड़ी लड़ाई (Russia Ukraine Conflict) लड़ी जा रही है। दोनों देशों की सेनाओं के बीच भीषण संघर्ष जारी है। खबर है कि रूसी सेना को चर्नोबिल छोड़कर भागना पड़ा है। चर्नोबिल न्यूक्लियर प्लांट पर कई दिनों से रूसी सैनिकों का कब्जा था लेकिन अप यूक्रेनी सेना ने उन्हें वहां से हटा दिया है।
यूक्रेन की सेना का दावा है कि रूस के कब्जे से कई इलाके छुड़ा लिए गए हैं। यूक्रेनी सेना अब रूस की फौज का डटकर मुकाबला कर रही है। वहीं न ही रूस पीछे हटने को तैयार है और न ही यूक्रेन झुकने को। ऐसे में यूक्रेन में भारी तबाही हो रही है। रूस के शहर बेल्गोरोद के गवर्नर का दावा है कि वहां के एक तेल डिपो पर यूक्रेनी सेना की ओर से एयरस्ट्राइक की गई। दिल्ली पहुंचे रूसी विदेश मंत्री ने कहा है कि इस संकट के समाधान के लिए भारत मध्यस्थता कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications