पुतिन को लगा हम जवाब नहीं देंगे, हम तैयार थे, हम यूक्रेन के लोगों के साथ हैं: बाइडेन
वॉशिंगटन, 02 मार्च। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच स्टेट ऑफ यूनियन को संबोधित किया। अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि आजादी हमेशा तानाशाह पर भारी पड़ेगी। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की और यूक्रेन के लोगों का साहस देखते ही बनता है। अपने भाषण में जेलेंस्की ने कहा कि अंधेरे पर रोशनी की जीत होगी। हमे दुनियाभर को यह संदेश देने की जरूरत है कि हम उनके साथ खड़े हैं। अमेरिका यूक्रेन के साथ खड़ा है। जब तानाशाह अपने किए की कीमत नहीं चुकाते हैं तो वह और तबाही मचाते हैं। यही वजह है कि नाटो का गठन किया गया था। यूक्रेन पर पुतिन का हमला बिना उकसावे की कार्रवाई है। हमने उन्हें कई बार चेताया। पुतिन ने बड़ी गलती की है, उन्हें लगा कि यूरोप और पश्चिमी देश कुछ नहीं करेंगे और जवाब नहीं देंगे। लेकिन वह गलत थे, हम तैयार थे। यूक्रेन-रूस युद्ध शुरू होने के बाद राष्ट्रपति ट्रंप पहली बार सभी राज्यों को एक साथ संबोधित कर रहे हैं।

हमने रूस पर कई प्रतिबंध लगाए, अमेरिका एक खास टास्क फोर्स का गठन किया है ताकि रूस द्वारा यूक्रेन में हो रहे मानवाधिकारों हनन का आंकलन करे। आज मैं रूसी विमानों के अमेरिकी एयरस्पेस पर उड़ान भरने से प्रतिबंध लगाते हैं। हम लागातर यूक्रेन पर इस तरह की कार्रवाई करते रहेंगे ताकि पुतिन अपने किए की कीमत चुकाएं। हमारी सेनाएं यूक्रेन में नहीं जाएंगी, लेकिन नाटो राष्ट्र अपनी रक्षा के लिए पश्चिम की ओर बढ़ते रहेंगे।
Recommended Video
मैं सभी अमेरिका के लोगों से कहना चाहता हूं कि हम हर संभव कदम उठा रहे हैं ताकि रूस पर अधिक से अधिक आर्थिक दबाव बढ़े। जब इतिहास लिखा जाएगा तो लोग याद रखेंगे कि पुतिन ने रूस को कमजोर किया और पश्चिम को और मजबूत किया। इस युद्ध में हम सभी देशों को एकजुट होता देख रहे हैं। यहां तक रूस में लोग अपनी ही सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। यूक्रेन के लोगों के साथ हम खड़े हैं और हम आपके साथ हैं।












Click it and Unblock the Notifications