रूस ने फिर से यूक्रेन पर किया बड़ा हमला, तीन लोगों की मौत
रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। एक बार फिर से रूसी सेना ने यूक्रेन के शहर पर हमला बोला है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इस बात की जानकारी दी है कि रूस ने फिर से स्ट्राइक की है।
वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने जेपोरिझिया शहर में स्ट्राइक की है। इस स्ट्राइक में तीन लोगों की जान चली गई है। बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग को दो साल से अधिक का समय हो गया है और अभी तक यह जारी है।

दरअसल जिस तरह से हाल ही में मॉस्को में ड्रोन से हमला हुआ था उसके बाद रूस इससे काफी नाराज था। माना जा रहा है कि रूस की ओर से यह कार्रवाई उस हमले का जवाब देने के लिए किया गया है। रूस की ओर से हुए मिसाइल हमले में तीन स्थानीय लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हुए हैं।
रिपोर्ट के अनुसार जहां पर यह हमला हुआ है वह परमाणु ऊर्जा संयंत्र के करीब है। यहां पर गोलीबारी की लगातार आशंका बनी हुई है। रूसी हमले में यहां एक आवासीय क्षेत्र को काफी नुकसान पहुंचा है। लिहाजा यहां मरने वालों की संखाया में इजाफा हो सकता है।
बता दें कि इससे पहले भी मास्को में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी। जहां पर दो ड्रोन से हमले किए गए थे। हालांकि मॉस्को ने हवा में इन दोनों को मार गिराया था। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी थी।












Click it and Unblock the Notifications