रूस के लैब में अज्ञात बीमारी से मौत पर हड़कंप! ट्रंप बोले-जल्द पुतिन से करूंगा बात, WHO की नजर

Siberia Anti-Plague Institute Death: रूस के साइबेरिया में एक रिसर्च इंस्टीट्यूट की कर्मचारी की मौत ने अमेरिका तक हलचल बढ़ा दी है। यह मामला ऐसे संस्थान से जुड़ा है, जहां प्लेग जैसी गंभीर बीमारियों पर रिसर्च की जाती है। शुरुआती जानकारी में महिला की मौत की वजह अज्ञात कारण वाली निमोनिया बताई गई है, लेकिन मामले की जांच जारी है।

इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह जल्द ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात करने वाले हैं। इस बातचीत में साइबेरिया के रिसर्च इंस्टीट्यूट से जुड़े संभावित प्लेग मामले पर चर्चा होगी। वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO ने फिलहाल रूस के बाहर इस मामले से खतरे को बेहद कम बताया है।

Trump on Siberia Anti-Plague Institute Death

पुतिन से जल्द बात करेंगे ट्रंप

मंगलवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ उनकी फोन पर बातचीत तय है और संभावित प्लेग मामले पर बहुत जल्द चर्चा होगी।

ये भी पढ़ें: रूस से सस्ता कच्चा तेल खरीदना पड़ेगा भारी? ट्रंप के नए बिल से भारत और चीन की क्यों उड़ी नींद?

ट्रंप से जब पूछा गया कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को इस मामले में क्या जानकारी मिली है, तो उन्होंने कहा कि अमेरिका इस विषय पर काफी गहराई से बातचीत कर रहा है। उन्होंने संकेत दिया कि इस मामले से जुड़ी और जानकारी बुधवार तक सामने आ सकती है।

साइबेरिया के संस्थान में महिला की मौत

यह मामला रूस के Irkutsk Anti-Plague Research Institute of Siberia and the Far East से जुड़ा है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस संस्थान में काम करने वाली एक महिला की पिछले सप्ताह मौत हो गई थी। अधिकारियों ने शुरुआती तौर पर उसकी मौत को अज्ञात कारण वाली निमोनिया से जोड़ा है। स्वास्थ्य अधिकारी अब पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। इसी वजह से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या यह वास्तव में प्लेग से जुड़ा मामला है या महिला की मौत के पीछे कोई दूसरी बीमारी थी।

WHO ने खतरे को बताया बेहद कम

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मंगलवार को इस मामले पर जानकारी देते हुए कहा कि रूस के बाहर इससे फिलहाल खतरा "बहुत कम" है। WHO के मुताबिक, संगठन रूसी अधिकारियों के संपर्क में है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। महिला जिस संस्थान में काम करती थी, वह प्लेग से जुड़ी रिसर्च करने वाले संस्थानों में शामिल है। ऐसे में उसकी मौत की खबर के बाद मामले ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ध्यान खींचा है।

अमेरिका ने की मदद की पेशकश

इससे एक दिन पहले सोमवार को भी ट्रंप ने इस मामले पर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि जरूरत पड़ने पर अमेरिका रूस की मदद करने के लिए तैयार है। ट्रंप ने बीमारी की गंभीरता का जिक्र करते हुए कहा था कि यह एक मुश्किल बीमारी है। उनके मुताबिक पहले ऐसी बीमारियों को नियंत्रित करना आसान माना जाता था, लेकिन समय के साथ सूक्ष्म जीव ज्यादा मजबूत होते जा रहे हैं। उन्होंने उनकी तुलना एक सेना से भी की थी। हालांकि, फिलहाल अधिकारियों की ओर से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि महिला की मौत वास्तव में प्लेग के कारण हुई है।

रूस पर प्रतिबंध का फैसला भी करीब

ट्रंप और पुतिन के बीच होने वाली बातचीत ऐसे समय में सामने आई है, जब रूस को लेकर अमेरिका के सामने एक और बड़ा फैसला है। ट्रंप प्रशासन को 18 अक्टूबर तक तय करना है कि रूस की किन कंपनियों, संस्थाओं या अन्य इकाइयों पर नए अमेरिकी प्रतिबंध लगाए जाएंगे या नहीं।

यह फैसला Lindsey O. Graham Sanctioning Russia and Iran Act के तहत किया जाना है। राष्ट्रपति ट्रंप ने इस कानून पर 18 सितंबर को हस्ताक्षर किए थे। यूक्रेन ने अमेरिका को सौंपी सूची रूस पर संभावित अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच यूक्रेन ने भी ट्रंप प्रशासन और अमेरिकी संसद को अपनी मांगों की एक सूची दी है।

इसमें रूस की कई कंपनियों, जहाजों और लोगों के नाम शामिल बताए गए हैं। यूक्रेन चाहता है कि नए अमेरिकी कानून के तहत इन पर प्रतिबंध लगाया जाए। ऐसे में पुतिन और ट्रंप की होने वाली बातचीत पर स्वास्थ्य से जुड़े इस मामले के साथ रूस-अमेरिका संबंधों और संभावित प्रतिबंधों की वजह से भी नजर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें: 'Flydubai फ्लाइट अटैक के पीछे ईरान का हाथ',ट्रंप ने क्यों कहा ऐसा? साजिश की पूरी कहानी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+