आईएसआईएस के हमले से बचाने के लिए रूस ने भेजी एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइलें

मॉस्‍को। सीरिया में रूस के फाइटर जेट्स आईएसआईएस के खिलाफ बड़े हवाई हमलों को तेजी से अंजाम दे रहा है। वहीं आईएसआईएस ने रूस को चेतावनी दी है कि वह अपने हमलों को रोक दें अन्‍यथा उसकी सेनाओं को बुरे परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

russia-attacking-isis-in-syria-150

इसी चेतावनी से निबटने और अपने फाइटर जेट्स की रक्षा के लिए एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइलें सीरिया भेज दी हैं।रूस ने सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद के आग्रह पर रूस सितंबर महीने से सीरिया में आईएस ठिकानों पर बमबारी कर रहा है।

पढ़े-दुनिया के सबसे ताकतवर शख्सियत राष्ट्रपति पुतिन

रूस के आर्मी आफिसर जनरल विक्तर बोंदारेव ने एक इंटरव्‍यू में कहा कि एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइलें भेजी गई हैं ताकि रूस के फाइटर जेट्स को संभावित हमले या अपहरण से बचाया जा सके।

उन्होंने कहा कि अलग अलग आपात स्थिति हो सकती है जैसे जेट को हाइजैक करना या फिर हो सकता है आतंकी इन पर हमले कर लें। बोंदारोव ने यह बताने से इंकार कर‍ दिया कि मिसाइलें कौन सी हैं और कैसी हैं।

वहीं राष्‍ट्रपति ब्‍लादीमिर पुतिन ने 4,000 सैनिकों का एक दस्‍ता भी सीरिया के लिए रवाना कर दिया है। पुतिन ने एक बार फिर कहा है कि वह सीरिया से आईएसआईएस को खत्‍म किए बिना अपनी सेनाओं को वापस नहीं बुलाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+