यूक्रेन के साथ जंग के बीच रूस ने किया परमाणु हमले का अभ्यास
रूस और यूक्रेन के मध्य जंग अब 71वें दिन में प्रवेश कर चुकी है। इस बीच रूस के सैन्य बलों ने कृत्रिम परमाणु सक्षम मिसाइल हमलों का अभ्यास किया है। यह अभ्यास कैलिलिनग्राद के पश्चिमी क्षेत्र में किया गया है।
मास्को, 05 मई: रूस और यूक्रेन के मध्य जंग अब 71वें दिन में प्रवेश कर चुकी है। इस बीच रूस के सैन्य बलों ने कृत्रिम परमाणु सक्षम मिसाइल हमलों का अभ्यास किया है। यह अभ्यास कैलिलिनग्राद के पश्चिमी क्षेत्र में किया गया है। मास्को की तरफ से तरफ से यह बयान तब आया है जब वह यूक्रेन में सैन्य अभियान चला रहा है।

रूस के तरफ से यह घोषणा यूक्रेन में सैन्य हमले के 70वें दिन की गयी है। रूस पर यूक्रेन के इस हमले में अब तक हजारों लोगों की जानें जा चुकी है। इसके साथ ही यूरोप दूसरे विश्वयुद्ध के बाद सबसे खराब शरणार्थी संकट से जूझ रहा है। अब तक इस युद्ध के कारण लगभग 13 मिलियन लोग विस्थापित हुए हैं।
रक्षा मंत्रालय ने जारी किया बयान
बुधवार को रूसी रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि रूस ने पोलैंड और लिथुआनिया के मध्य स्थित बाल्टिक सागर क्षेत्र में परमाणु सक्षम इसकंदर मोबाइल बैलास्टिक मिसाइल सिस्टम के 'इलेक्ट्रॉनिक लांच' का अभ्यास किया। बयान के मुताबिक रूसी सेना ने मिसाइल सिस्टम, एयरफील्ड, संरक्षित बुनियादी ढांचा, सैन्य उपकरण और नकली दुश्मन के कमांड पोस्ट के लांचरों की नकल करते हुए लक्ष्य पर कई हमले किये।
सौ से अधिक सैनिक रहे शामिल
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक लांच अभ्यास के बाद सैन्य कर्मियों ने संभावित हमले से बचने के लिए अपनी स्थिति बदलने को लेकर भी युद्धाभ्यास किया। इसके साथ ही कैम्बैट यूनिट ने विकिरण तथा केमिकल वार की स्थिति में भी कार्रवाई का अभ्यास किया। इस मॉक ड्रिल में 100 से भी अधिक सैनिक शामिल हुए। बता दें कि रूस में 24 फरवरी को सेना भेजने के बाद पुतिन ने अपने न्यूक्लियर फोर्स को हाई अलर्ट पर रखा हुआ है। क्रेमलिन प्रमुख ने चेतावनी दी है कि यदि पश्चिम यूक्रेन संघर्ष में दखल देता है तो रूस द्वारा बिजली की तेजी से उसका जवाब दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications