Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अल्लाहु अकबर, कहां हैं यहूदी, पासपोर्ट दिखाओ.. इजराइली फ्लाइट आने की खबर के बाद भीड़ ने एयरपोर्ट पर बोला हमला

Israel-Hamas War: गाजा में हमास के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन के बीच इजराइल के लोगों के खिलाफ मुस्लिम बहुल जगहों पर नफरत फैलती जा रही है। ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला रूस के दागेस्तान प्रांत के माखचकाला शहर में, जहां इजराइल से फ्लाइट आने की अफवाह फैलने के बाद एयरपोर्ट पर कट्टरपंथियों की भीड़ ने तूफान मचा दिया।

रूसी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस के दागेस्तान प्रांत के माखचकाला शहर में रविवार को एक भीड़ ने हवाईअड्डे पर यह अफवाह फैलने के बाद धावा बोल दिया, कि इजराइल से एक फ्लाइट आ रही है।

Russia’s Dagestan airport israeli flight

एयरपोर्ट पर भीड़ ने बोला हमला

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिलिस्तीनी झंडे लिए भीड़ ने यात्रियों पर हमला कर दिया, क्योंकि उन्हें लगा, कि जो फ्लाइट आई है, उसमें इजराइल से आए यहूदी हैं। भीड़ मांग कर रहे थे, कि फ्लाइट से जो लोग आए हैं, उन्हें वापस इजराइल भेज दिया जाए।

जिसके बाद इजराइल ने रूस से आग्रह किया है, कि रूस में रहने वाले इजराइली और यहूदी नागरिकों की रक्षा के लिए सरकार कदम उठाए। वहीं, दागेस्तान प्रांत के गवर्नर ने वादा किया है, कि घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को दंडित किया जाएगा।

एयरपोर्ट से जो वीडियो सामने आ रहे हैं, उनमें देखा जा सकता है, कि भीड़ अल्लाहु अकबर के नारे लगा रही है और दर्जनों की संख्या में भीड़ एयरपोर्ट के अंदर दाखिल हो रही है। भीड़ का स्वाभाव काफी आक्रामक था और वो इजराइल से आये लोगों को खोज रहे थे। भीड़ ने एयरपोर्ट पर लगाए गये सिक्योरिटी बैरिकेड्स को तोड़ दिया और एयरपोर्ट पर अफरातफरी फैल गई थी। लोग फ्लाइट के सामने विरोध प्रदर्शन करने के लिए पहुंच गये, क्योंकि उन्हें लग रहा था, कि फ्लाइट इजराइल से आई है और उसमें यहूदी बैठे हुए हैं।

विसेग्राड 24 द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में एक व्यक्ति से उसका पासपोर्ट दिखाने की मांग की जा रही है और वो शख्स अपना पासपोर्ट दिखाता है, जिससे पता चलता है, कि वो उज्बेकिस्तान का रहने वाला है। भीड़ ने उस शख्स के पासपोर्ट के साथ साथ उसका फोन भी चेक किया।

कई स्थानीय टेलीग्राम चैनलों ने हवाई अड्डे के बाहर कारों के इंतजार में खड़े दर्जनों लोगों की तस्वीरें और वीडियो दिखाए हैं।

वीडियो में एक प्रदर्शनकारी को तख्ती लिए देखा जा सकता है जिस पर लिखा है, "दागेस्तान में बच्चों के हत्यारों के लिए कोई जगह नहीं है।" वहीं, एक अन्य वीडियो में हवाई अड्डे के टर्मिनल के अंदर भीड़ को दरवाजे तोड़ने की कोशिश करते हुए दिखाया गया है, क्योंकि एयरपोर्ट के स्टाफ भीड़ को रोकने की कोशिश कर रही थी।

गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, टेलीग्राम के पोस्ट के बाद भीड़ ने एयरपोर्ट पर हमला किया, जिसमें कहा गया था, कि इजराइल से एक फ्लाइट आ रही है, जिसमें इजराइली शरणार्थी हैं।

भीड़ के हाथों में तख्तियां भी थीं जिन पर लिखा था, "हम यहूदी शरणार्थियों के खिलाफ हैं"।

द गार्जियन की रिपोर्ट में कहा गया है कि जब सैकड़ों प्रदर्शनकारी हवाईअड्डे के मुख्य टर्मिनल में घुस आए तो पुलिस खड़ी उन्हें देखती रही। उन्होंने प्रतिबंधित क्षेत्रों में प्रवेश किया और सीमा शुल्क अधिकारियों से आने वाले यात्रियों को भीड़ की ओर पुनर्निर्देशित करने की मांग की।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+