रूस में कोरोना ने फिर बरपाया कहर, गुरुवार को सामने आए 40000 नए मामले, 1,159 लोगों की मौत

रूस ने गुरुवार को दैनिक कोरोना वायरस के मामलों और मौतों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए राजधानी मास्को में 11 दिन का लॉकडाउन लगाया गया है।

मास्को, 28 अक्टूबर। रूस ने गुरुवार को दैनिक कोरोना वायरस के मामलों और मौतों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए राजधानी मास्को में 11 दिन का लॉकडाउन लगाया गया है। बता दें कि रूस पूरे यूरोप में सबसे अधिक कोरोना वायरस से प्रभावित देशों में से एक है। अपनी स्वयं की कोरोना वायरस वैक्सीन विकसित करने के बावजूद रूस में बेहद कम टीकाकरण हुआ है।

coronavirus

हाल ही के हफ्तों में रूस में कोरोना से संक्रमितों और मौतों की संख्या में अध्यधिक वृद्धि हुई है। गुरुवार को रूस में कोरोना के 40,096 नए मामले दर्ज किए गए जबकि इस दौरान 1,159 लोगों की मौत हो गई। हालांकि इसके बावजूद सरकार ने कई देशों में लगाए गए कड़े लॉकडाउन से किनारा कर लिया है, लेकिन मॉस्को में गुरुवार से 7 नवंबर तक लॉकडाउन लगाया गया है।

यह भी पढ़ें: गरीब छात्र भी ले सकेंगे प्राइवेट विश्वविद्यालयों में शिक्षा, आंध्र सरकार ने तय की सभी पाठ्यक्रमों की फीस

इस दौरान केवल जरूरी सेवाएं खुली रहेंगी। स्कूलों, कॉलेजों के साथ साथ रिटेल आउटलेट्स, रेस्त्रां, खेल और मनोरंजन स्थल बंद रहेंगे। केवल खाद्य पदार्थ बेजने वाली दुकाने, मेडिकल स्टोर और अन्य आवश्यक सेवाओं को खोलने की इजाजत दी गई है। गुरुवार तक रूस में केवल 32 प्रतिशत लोगों को कोरोना की दोनों डोज दी गई हैं।

व्लादिमिर पुतिन ने कहा कि रूस के 85 उन क्षेत्रों में जहां स्थिति विशेष रूप से गंभीर है, कामकाज पहले से भी रोका जा सकता है और छुट्टियां 7 नवंबर के बाद भी बढ़ाई जा सकती हैं। पुतिन ने स्थानीय अधिकारियों से कहा कि 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को घर पर रहने का आदेश दिया जाए।

https://hindi.oneindia.com/photos/spoiler-alert-anupama-angry-on-vanraj-left-shah-house-oi70130.htmlhttps://hindi.oneindia.comAnupama Spoiler Alert! वनराज की बोलती बंद करेगी अनुपमा, शाह हाउस को भी कहेगी अलविदाSpoiler Alert Anupama angry on Vanraj and left the shah house. Anupama Spoiler Alert! वनराज की बोलती बंद करेगी अनुपमा, शाह हाउस को भी कहेगी अलविदा. Re...
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+