यूक्रेन को कैसे तबाह करेंगे पुतिन, रूस ने जारी किया जंग का विध्वंसक वीडियो, फरवरी में तीसरा विश्व युद्ध?

रूस, यूक्रेन को अपने देश का हिस्सा मानता है और रूस के नेता जोर देकर कहते हैं कि, रूसी और यूक्रेनियन 'एक लोग' हैं। इससे पहले 2014 में रूस यूक्रेन पर हमला कर चुका है।

मॉस्को, दिसंबर 26: क्रिसमस के मौके पर रूस के राष्ट्रपति ने पूरी दुनिया को सरप्राइज देते हुए वार गेम का वीडियो रिलीज किया है, जिसमें रूसी सेना को 'वोरोनिश क्षेत्र में आधुनिक विध्वंसक हथियारों के साथ युद्ध का खेल खेलते हुए और नए तरीकों से ड्रिलिंग करते हुए दिखाया गया है। रूस के ये सैनिक यूक्रेन की सीमा के बेहद पास हैं। पुतिन के इस 'वार गेम' वीडियो को देखने के बाद पूरी दुनिया दहशत में है, कि क्या रूस इसी तरह से दुनिया को एक और विश्वयुद्ध में धकेलने वाला है?

'वार गेम' वीडियो में क्या है?

'वार गेम' वीडियो में क्या है?

रूसी राष्ट्रपति ने जो वीडियो जारी किया है, उसमें दिखाया गया है कि, रूस ने साल 2014 में यूक्रेन पर कैसे हमला किया था और इस बार यूक्रेन पर हमला करने के लिए रूसी सैनिक किस तरह का युद्धाभ्यास कर रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि, रूस ने किस तरह से यूक्रेन पर 1200 से ज्यादा हवाई हमले किया था और कैसे रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के क्रीमिया पर कब्जा किया था। इसके साथ ही वीडियो में दिखाया गया है कि, ओपुक रेंज में बर्फ और कोहरे के बीच 250 से ज्यादा रूसी सैनिकों की टुकड़ियां युद्धाभ्यास कर रहे हैं। इस वीडियो में दिख रहा है कि, रूस के सैनिक यूक्रेन की सीमा के पास चारों तरफ फैले हुए हैं। राष्ट्रपति पुतिन ने क्रिसमस के मौके पर इस वीडियो को रिलीज किया है, जिसके बाद पूरी दुनिया में हड़कंप है, कि क्या रूस ने यूक्रेन को अब आखिरी चेतावनी दे दी है और क्या नसे साले होते ही राष्ट्रपति पुतिन यूक्रेन पर हमला करने वाले हैं?

क्रिसमस के मौके पर ताकत प्रदर्शन

क्रिसमस के मौके पर ताकत प्रदर्शन

इस वक्त जब अमेरिका समेत तमाम यूरोपीय देश क्रिसमस का जश्न मना रहे हैं, उस वक्त राष्ट्रपति पुतिन ने ये वीडियो बम फोड़ा है। वीडियो में एक लाख से ज्यादा रूसी सैनिक भारी और विध्वंसक हथियारों के साथ बेहद आक्रामक दिख रहे हैं और ऐसा लग रहा है, मानो वो किसी भी वक्त यूक्रेन पर हमला करने के लिए तैयार हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस की मच-9 सक्षम जिरकोन मिसाइलों के सफल सैल्वो लॉन्च की भी घोषणा की है और इस मिसाइल के जरिए रूसी राष्ट्रपति ने दावा किया है कि, अब रूस हर तरह के मिसाइल हमलों से बच सकता है। पुतिन ने कहा कि, 'जिरकोन समुद्र से दागी गई हमारी सबसे नई मिसाइलें हैं, जो समुद्री ठिकानों और जमीनी ठिकानों को नेस्तनाबूत करने में सक्षम है।

नये साल पर रूस लड़ेगा युद्ध

तमाम रिपोर्ट्स में कहा गया है कि, यूक्रेन बॉर्डर के पास रूस ने बेहद सर्द मौसम में भी तबाही मचाने वाले मोटर राइफल, टैंक, हजारों तोपखाने और टोही इकाइयों' के साथ-साथ सैन्य ड्रोन, 'इलेक्ट्रॉनिक युद्ध उपकरण', सेना के विमानन हेलीकॉप्टर और रासायनिक रक्षा सैनिकों को शामिल कर रखा है। और ये राष्ट्रपति पुतिन ने जो वीडियो जारी किया है, उसमें दिख भी रहे हैं। वहीं, रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि, "पैराट्रूपर्स ने प्रशिक्षण मिशन के दौरान दुश्मनों के यूएवी (सैन्य ड्रोन) को भेदने का कामयाबी के साथ परीक्षण किया है।"

यूक्रेन को नष्ट करना चाहते हैं रूसी राष्ट्रपति?

यूक्रेन को नष्ट करना चाहते हैं रूसी राष्ट्रपति?

वहीं, रूस के सरकारी न्यूज चैनल रोसिया-1 ने साल्वो फायरिंग की सराहना की है और जिरकोन मिसाइल को अपनी तरह का 'दुनिया में पहला और एकमात्र' मिसाइल बताया है। रूस की सरकारी मीडिया ने जिरकोन के कामयाबी को रूस के 'हाइपरसोनिक' टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बादशाहत पर गर्व किया है। आपको बता दें कि, जिरकोन एक हाईपरसोनिक मिसाइल है। वहीं, रूस के इस महाआक्रामक वीडियो के ऊपर यूक्रेन के सुरक्षा अधिकारी ने कहा है कि, रूसी राष्ट्रपति यूक्रेन को बर्बाद करना चाहते हैं। यूक्रेन के राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा परिषद के सचिव ओलेक्सी डैनिलोव ने कहा कि, मास्को के आक्रमण की बात यूक्रेन को अस्थिर कर सकती है। हालांकि, यूक्रेन के सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि, वो रूसी राष्ट्रपति को अपने मकसद में कामयाब नहीं होने देंगे।

'हम करेंगे देश की रक्षा'

'हम करेंगे देश की रक्षा'

रूस के सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि, 'हमारे नागरिक हमारे देश की रक्षा करेंगे'। उन्होंने कहा कि अगर रूस हमला करता है तो सेना और नागरिक दोनों एक व्यापक राष्ट्रीय विरोध करेंगे और एक साथ मुकाबला करेंगे। उन्होंने कहा कि, 'हम अपने देश की रक्षा करने जा रहे हैं।' आपको बता दें कि, इसी साल नवंबर के महीने से रूस और यूक्रेन के बीच काफी ज्यादा तनाव है और अमेरिका भी यूक्रेन पर संभावित रूसी हमले को लेकर खतरे का अलार्म बजा चुका है। अमेरिका ने कहा कि, रूसी राष्ट्रपति पुतिन यूक्रेन पर हमले की साजिश रच रहे हैं।

यूक्रेन को रूस का हिस्सा मानते हैं पुतिन

यूक्रेन को रूस का हिस्सा मानते हैं पुतिन

आपको बता दें कि, यूक्रेन जहां खुद को एक अलग देश मानता है और अमेरिका के साथ साथ यूरोपीय देशों का समर्थन भी उसे हासिल है, वहीं रूस यूक्रेन को अपने देश का हिस्सा मानता है और रूस के नेता जोर देकर कहते हैं कि, रूसी और यूक्रेनियन 'एक लोग' हैं। गुरुवार को साल के आखिरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि, 1920 के दशक में सोवियत संघ के संस्थापक व्लादिमीर लेनिन ने यूक्रेन को 'बनाया' था। आपको बता दें कि, साल 2014 में भी रूस ने यूक्रेन पर हमला कर क्रीमिया क्षेत्र को छीन लिया था और उस हमले में यूक्रेन के कम से कम 14 हजार लोग मारे गये थे।

यूक्रेन पर रूस बनाम अमेरिका

यूक्रेन पर रूस बनाम अमेरिका

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पिछले हफ्ते ही एक बयान में कहा है कि, रूस संघर्ष से बचना चाहता है, लेकिन अगर अमेरिका और यूरोपीय देश उकसाने की कोशिश करते है, तो रूस तत्काल प्रतिक्रिया देगा। रूस ने शुक्रवार को फिर से दोहराया है कि, वह रूसी क्षेत्र पर अपनी सेना को कहीं भी ट्रांसफर करने का अधिकार सुरक्षित रखता है और किसी भी हालत में अमेरिका रूस को उकसाने की कोशिश ना करे, जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति बार बार कह रहे हैं, कि रूस 'उकसाने' की बात कर यूक्रेन पर हमला करना चाहता है और सभी देश रूस को उकसाना नहीं, बल्कि यूक्रेन पर हमला करने से उसे रोकना चाहते हैं। वहीं, एक और तस्वीर जो सैटेलाइट से ली गई है, उसमें दिखा है कि, रूस ने विशालकाय सामूहिक कब्र का निर्माण करवाया है। जो दुनिया की चिंता बढ़ा रहा है।

फरवरी 2022 में तीसरा विश्वयुद्ध ?

फरवरी 2022 में तीसरा विश्वयुद्ध ?

एक तरफ रूस किसी भी हाल में यूक्रेन पर हमला करना चाह रहा है और पिछले महीने रूस के कुछ पत्रकारों ने दावा किया था कि, फरवरी महीने में यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई हो सकती है। वहीं दूसरी तरफ ब्रिटेन, नाटो फोर्स और अमेरिका ने यूक्रेन की रक्षा की कसम खाई है, ऐसे में आशंका इस बात की है, कि अगर वास्तव में फरवरी महीने में रूस यूक्रेन पर हमला कर देता है, तो फिर क्या दुनिया को एक और विश्वयुद्ध में जलना होगा। क्योंकि, इस बात में अब कोई शंका नहीं है, कि तीसरा विश्वयुद्ध का मतलब पृथ्वी का खत्म होना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+