रूस ने Facebook की मदर कंपनी Meta को आतंकवादी संगठनों की लिस्ट में डाला
मार्च महीने में फेसबुक की मूल कंपनी मेटा के ग्लोबल अफेयर्स के अध्यक्ष निक क्लेग ने कहा था कि, "जल्द ही रूस के लाखों लोग विश्वसनीय जानकारी से खुद को कटा हुआ पाएंगे
Russia on Facebook meta: रूस ने फेसबुक की मदर कंपनी मेटा को 'आतंकवादियों और चरमपंथियों' की लिस्ट में डाल दिया है। यूक्रेन युद्ध के बीच सोशल मीडिया नेटवर्क कंपनी के खिलाफ रूस की .ये कार्रवाई काफी चौंकाने वाली है। हालांकि, यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से ही अलग अलग सोशल मीडिया नेटवर्क के साथ रूस की नहीं बन रही थी और अब रूस ने मेटा के खिलाफ ये बड़ा एक्शन लिया है। आपको बता दें कि, इससे पहले मार्च महीने में ही रूस फेसबुक पर पूर्ण प्रतिबंध लगा चुके हैं। रूस की मीडिया नियामक संस्था ने कहा था कि, फेसबुक रूस के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहा है।

फेसबुक को बैन कर चुका है रूस
24 फरवरी को यूक्रने खिलाफ युद्ध शुरू करने के बाद मार्च महीने में रूस सरकार की सेंसरशिप एजेंसी रोसकोम्नाडजोर ने फेसबुक पर रूसी मीडिया के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया था। नियामक ने दावा किया था, कि फेसबुक ने कई राज्य-संबद्ध मीडिया आउटलेट्स के खातों तक पहुंच को प्रतिबंधित करके संघीय कानून का उल्लंघन किया है। यह कदम रूस द्वारा फेसबुक पर पहले की गई सीमाओं से आगे बढ़ने का प्रतीक माना गया था और अब रूस ने मेटा को 'आतंकवादियों और चरमपंथियों' की लिस्ट में डाल दिया है।
फेसबुक ने क्या कहा था ?
वहीं, मार्च महीने में फेसबुक की मूल कंपनी मेटा के ग्लोबल अफेयर्स के अध्यक्ष निक क्लेग ने कहा था कि, "जल्द ही रूस के लाखों लोग विश्वसनीय जानकारी से खुद को कटा हुआ पाएंगे और अपने परिवार और दोस्तों से जुड़ने के अपने रोजमर्रा के तरीकों से महरूम कर दिए जाएंगे। रूस ने फेसबुक के खिलाफ ये कदम उस वक्त उठाया था, जब फेसबुक ने रूसी समाचार चैनल आरटी और स्पुतनिक पर बैन लगा दिया था। 4 मार्च को फेसबुक समेत कई मीडिया वेबसाइट्स डाउन हो गईं थीं। वहीं, युद्ध शुरू होने के बाद से ही रूस ने पारंपरिक और सोशल मीडिया दोनों पर अपनी कार्रवाई काफी तेज कर रखी है और रूस का आरोप रहता है, कि पश्चिमी देशों के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स उसकी बातों को दबा देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications