रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से छीनी गई ब्लैक बेल्ट की उपाधि

मॉस्को, 1 मार्च: वर्ल्ड ताइक्वांडो ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को दी गई मानद ताइक्वांडो ब्लैक बेल्ट वापस ले ली है। रूस के यूक्रेन पर हमले को लेकर विरोध जताते हुए वर्ल्ड ताइक्वांडो ने ये फैसला लिया है। वर्ल्ड ताइक्वांडो ने रूसी फौजों के यूक्रेन पर हमले की कड़ी निंदा की है और इसे विश्व शांति के लिए एक गंभीर संकट कहा है। पुतिन को साल 2013 में ब्लैक बेल्ट की उपाधि दी गई थी।

वर्ल्ड ताइक्वांडो ने जारी किया बयान

वर्ल्ड ताइक्वांडो ने जारी किया बयान

वर्ल्ड ताइक्वांडो ने रूस-यूक्रेन जंग को लेकर जारी किए अपने बयान में कहा है- विश्व ताइक्वांडो यूक्रेन पर रूस के हमले की कड़ी निंदा करता है। जिस तरह से वहां आम लोगों की जान जा रही है, वो एक क्रूरता है। विश्व ताइक्वांडो का उद्देश्य हमेशा ही शांति और सहिष्णुता को बढ़ावा देना रहा है। विश्व ताइक्वांडो को लगता है कि जो यूक्रेन में हो रहा है, वो उसके मूल्यों के खिलाफ जाता है। ऐसे में हमने व्लादिमीर पुतिन को दी गई ब्लैक बेल्ट वापस लेने का फैसला लिया है।

रूस पर लग चुके कई प्रतिबंध

रूस पर लग चुके कई प्रतिबंध

इससे पहले इंटरनेशनल जूडो फेडरेशन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का मानद अध्यक्ष का दर्जा भी छीन लिया था। रविवार को इंटरनेशनल जूडो फेडरशन ने व्लादिमीर पुतिन को मानद अध्यक्ष और एंबेसडर के पद से सस्पेंड किया है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति भी रूस के खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगा चुकी है। यूएफा ने भी अगले आदेश तक रूस के क्लबों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। इसके अलावा फीफा ने रूस को 2022 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया है।

बीते हफ्ते किया है रूस ने यूक्रेन पर हमला

बीते हफ्ते किया है रूस ने यूक्रेन पर हमला

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बीते हफ्ते गुरुवार को यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद रूसी फौजें यूक्रेन में घुस गई हैं। पांच दिनों से यूक्रेन हमले का सामना कर रहा है और वहां दहशत तारी है। बता दें कि रूस लंबे समय से यूरोपीय संगठनों खासकर नाटो के साथ यूक्रेन के जुड़ाव का विरोध कर रहा है। इसके अलावा भी उसकी कई मांगे हैं, जिन पर वो यूक्रेन की सहमति चाहता है। कभी सोवियत संघ का हिस्सा रहे यूक्रेन को लेकर पुतिन का कहना है कि यूक्रेन पश्चिमी देशों के हाथों की कठपुतली बना हुआ है। जिससे रूस की सुरक्षा खतरे में पड़ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+