शांति समझौते पर चर्चा के बीच रूस का यूक्रेन पर मिसाइल अटैक, 14 लोग की गई जान, पांच बच्चे भी शामिल

Ukraine Russia News: शांति समझौतों पर आम चर्चा के बीच रूस ने यूक्रेन पर बड़ा मिसाइल अटैक किया है। रूस ने मिसाइल और ड्रोन अटैक उत्तरी यूक्रेन के शहर डोब्रोपिलिया (Dobropillia) में रात के समय किया है। इस हमले में पांच बच्चों समेत 14 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा, 37 लोग घायल हो गए।

आजतक की खबर के मुताबिक, रूसी सेना ने डोनेस्क क्षेत्र में लगातार हमलों को अंजाम दे रही है। दरअसल, रूसी सेना इस क्षेत्र में डोनबास पर कब्जे की तैयारी में है, इसलिए अपनी आक्रामक कार्रवाई जारी रखे हुए है। खबर के मुताबिक, शुक्रवार की रात को रूसी सेना ने अपने हमले को अंजाम देने के लिए बैलिस्टिक मिसाइलों, कई रॉकेटों और ड्रोन का इस्तेमाल किया।

Ukraine Russia News

रूसी सेना के इस हमले में आठ बहुमंजिला इमारतें जमींदोज हो गईं और लगभग 30 वाहन नष्ट यानी तबाह हो गए। इस हमले पर यूक्रेनी मंत्रालय की तरफ से बयान सामने आया है। जिसमें बताया गया है कि खार्किव क्षेत्र में हुए हमले में तीन लोगों की जान चली गई। रूस द्वारा अपने सैन्य अभियानों को तेज करने के कारण स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

रूसी हमले पर यूक्रेनी राष्ट्रपति की प्रतिक्रिया
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने शांति पर चर्चा के बीच रूसी हमलों पर कहा, 'इस तरह के हमले दिखाते हैं कि रूस के उद्देश्य नहीं बदले हैं। इसलिए, जीवन की रक्षा करने, अपनी हवाई सुरक्षा को मजबूत करने और रूस के खिलाफ प्रतिबंधों को बढ़ाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास जारी रखना महत्वपूर्ण है। पुतिन को युद्ध के लिए वित्तीय मदद देने वाली हर चीज को खत्म किया जाना चाहिए।'

अमेरिका के साथ जारी है बातचीत
इतना ही नहीं, ज़ेलेंस्की ने अमेरिका और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के साथ चल रही बातचीत का ज़िक्र किया। उन्होंने उन साझेदारों के प्रति आभार व्यक्त किया जो शांति चाहते हैं। जेलेंस्की ने कहा कि अगले सप्ताह, यहां यूरोप में, अमेरिका के साथ, और सऊदी अरब में बहुत काम होगा- हम शांति को गति देने और सुरक्षा की नींव को मजबूत करने के लिए एक बैठक की तैयारी कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+