रूस के विदेश मंत्री ने दी तीसरे विश्व युद्ध की धमकी, बोले- ये सच में हो सकता है
मास्को, 26 अप्रैल। रूस और यूक्रेन के बीच दो महीने से अधिक समय से युद्ध चल रहा है। इस बीच रूस को इस युद्ध में अभी तक भारी नुकसान उठाना पड़ा है। दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों की लिस्ट में होने के बाद भी रूस को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में कुछ निर्णायक तौर पर हासिल नहीं हो सका है। जिस तरह से अमेरिका सहित तमाम मित्र देश यूक्रेन की मदद कर रहे हैं और यूक्रेन को हथियार, गोला-बारूद, आर्थिक मदद मुहैया कर रहे हैं उसने रूस की मुश्किल को बढ़ा दिया है। इस बीच रूस के विदेश मंत्री सर्जेव लैव्रोव ने चेतावनी दी है कि पश्चिमी देश यूक्रेन को जो हथियार भेज रहे हैं, वह रूस के सैन्य ठिकानों को निशाना बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह तीसरे विश्व युद्ध का असल खतरा बन सकते हैं।
Recommended Video

तीसरा विश्व सच हो सकता है
रूस के विदेश मंत्री ने चेतावनी दी है कि यूक्रेन विवाद के चलते तीसरा विश्व युद्ध हो सकता है। उन्होंने यूक्रेन पर आरोप लगाया है कि वह शांति वार्ता के साथ खिलवाड़ कर रहा है, जिस तरह से अमेरिका के अधिकारियों ने यूक्रेन का दौरा किया और कहा कि यूक्रेन रूस की सेना को हरा सकता है, हम यूक्रेन को रूसी सेना के खिलाफ हथियार मुहैया कराएंगे। रूसी मीडिया से बात करते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि कीव का अमेरिका के साथ संबंध शांति वार्ता का उल्लंघन है, जोकि विश्व युद्ध के खतरे को बढ़ा सकता है। यह सच हो सकता है और आप इसे हल्के में नहीं ले सकते हैं।

रूस ने जेलेंस्की पर लगाए आरोप
हालांकि विदेश मंत्री ने कहा कि यूक्रेन से बातचीत जारी रहेगी। उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की पर आरोप लगाया कि वह ऐसा दिखा रहे हैं कि वह समझौता करने के लिए तैयार हैं। लेकिन उनके बातों में आप हजारो विरोधाभास देखेंगे। जेलेंस्की महीनों से पश्चिमी देशों से भारी हथियार की मांग कर रहे हैं। इसमे आर्टिलरी, फाइटर जेट आदि शामिल हैं।

पेंटागन ने दिलाया जीत का भरोसा
बता दें कि पेंटागन के चीफ लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि जीत की दिशा में पहला कदम होता है खुद पर भरोसा करना कि आप जीत सकते हैं। हमे लगता है कि हमजीत सकते हैं, वो जीत सकते हैं,अगर उनके पास सही हथियार हो, सही समर्थन हो तो वो जीत सकते हैं। अमेरिकी प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात के बाद जेलेंस्की ने कहा था कि मैं यूक्रेन के लोगों के साहस, बुद्धि, का शु्क्रिया अदा करता हूं, हमारा देश आजादी के संघर्ष का सच्चा उदाहरण है।

पहली बार अमेरिकी प्रतिनिधि गए यूक्रेन
गौर करने वाली बात है कि अमेरिका ने यूक्रेन को सबसे अधिक हथियारों की सप्लाई की है। उसने सबसे अधिक रूस पर प्रतिबंध लगाए हैं। लेकिन इससे पहले अमेरिका ने अपने अधिकारियों को यूक्रेन नहीं भेजा था। हालांकि कई यूरोपीय नेता पहले ही यूक्रेन का दौरा कर चुके हैं। अमेरिका के ओर से पेंटागन के चीफ लॉयड ऑस्टिन और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन यूक्रेन के दौरे पर गए और उन्होंने राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की।












Click it and Unblock the Notifications