Russia Earthquake: 7.1 तीव्रता के भूकंप के तेज झटकों से फिर दहला रूस, सुनामी का खतरा

Russia Earthquake 2025: रूस के सुदूर पूर्व में स्थित कामचटका प्रायद्वीप शनिवार को फिर से तेज झटकों से हिल उठा। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, यहां 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया, जिसका केंद्र पेत्रोपावलोव्स्क-कामचात्स्की से लगभग 111 किलोमीटर दूर और 39.5 किलोमीटर गहराई में था। शुरुआती अनुमान 7.5 तीव्रता का था, जिसे बाद में संशोधित किया गया।

प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने चेतावनी दी है कि रूस के तटीय इलाकों पर एक मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं। जापान, हवाई और प्रशांत द्वीपों पर भी मामूली असर की संभावना है। जुलाई में आए 8.8 तीव्रता के भूकंप के बाद यह एक और बड़ा झटका माना जा रहा है।

Russia Earthquake

शुरुआती तीव्रता 7.5 बताई गई थी

शनिवार को रूस के सुदूर पूर्वी इलाके कामचटका में जबरदस्त झटके महसूस किए गए। USGS के मुताबिक भूकंप का केंद्र पेत्रोपावलोव्स्क-कामचात्स्की से 111 किलोमीटर दूर और करीब 40 किलोमीटर की गहराई पर था। शुरुआती तीव्रता 7.5 बताई गई थी, जिसे बाद में 7.4 कर दिया गया।

सुनामी का खतरा

प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि रूस के कुछ तटीय इलाकों पर एक मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं। जापान, हवाई और अन्य प्रशांत द्वीपों पर 30 सेंटीमीटर से कम ऊंचाई की लहरों की आशंका है। हालांकि अभी तक किसी बड़े नुकसान या हताहत की खबर सामने नहीं आई है।

जुलाई का भयावह भूकंप

कुछ ही महीने पहले, जुलाई 2025 में, कामचटका क्षेत्र में 8.8 तीव्रता का भूकंप आया था। उस समय सुनामी की लहरें चार मीटर तक ऊंची उठीं और जापान में लगभग दो मिलियन लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। यह 2011 के जापान भूकंप और सुनामी के बाद सबसे बड़ा झटका था।

ये भी पढ़ें: World War 3: तीसरे विश्वयुद्ध का शंखनाद? Russia ने Poland पर दागे 19 ड्रोन, Trump चुप NATO ने दी धमकी!

क्यों संवेदनशील है कामचटका?

कामचटका प्रायद्वीप प्रशांत महासागर के "रिंग ऑफ फायर" का हिस्सा है, जहां टेक्टोनिक प्लेटों की हलचल अक्सर भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट का कारण बनती है। यही वजह है कि यह क्षेत्र दुनिया के सबसे भूकंपीय रूप से सक्रिय इलाकों में गिना जाता है।

तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह

शनिवार को आए भूकंप के बाद स्थानीय प्रशासन ने तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार रहने की सलाह दी है। अभी तक जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

ये भी पढ़ें: Russia Ukraine war में 5 भारतीयों की मौत, धोखे से रूसी सेना में हुए थे भर्ती, बचे लोगों ने सरकार से लगाई गुहार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+