Russia Ceasefire: रूस-यूक्रेन जंग में पुतिन ने किया सीजफायर का ऐलान, लेकिन सिर्फ 3 दिन का

Russia Ceasefire: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के साथ सीजफायर की घोषणा की है, लेकिन ये घोषणा पर्मानेंट नहीं है सिर्फ तीन दिन के लिए है। दरअसल रूस की वर्ल्ड वॉर-2 में हुई जीत को 80 साल पूरे हो रहे हैं। इसलिए 80वें विजय दिवस की वजह से रूस ने ये ऐलान किया है। जिन पाठकों को नहीं पता उन्हें बता दें कि जो वर्ल्ड वॉर-2 में नाजी जर्मनी की हार की याद में मनाया जाता है। हालांकि क्रेमलिन ने इसे कारण तो नहीं बताया लेकिन अपने आधिकारिक बयान में कहा कि सीजफायर मानवीय कारणों से है और 10-11 मई की रात तक चलेगा। पुतिन को उम्मीद है कि यूक्रेन भी इस कदम का जवाब देगा।

कुर्स्क पर वापस रूस का कंट्रोल

रूसी सेना ने पश्चिमी कुर्स्क क्षेत्र पर पूर्ण नियंत्रण हासिल करने का दावा किया है। राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि कुर्स्क में यूक्रेन की घुसपैठ की सभी कोशिशें फेल हो गई हैं। रूस के सीनियर डिफेंस ऑफिसर वालेरी गेरासिमोव ने ऐलान किया कि यूक्रेनी सेना के कब्जे वाले आखिरी गांव पर फिर से कब्जा कर लिया गया है। हालांकि, यूक्रेन इन दावों का खंडन करता है और दावा करता है कि उसके सैनिक अभी भी रूसी सीमा के पास एक्टिव हैं।
हमारा अभियान जारी है- यूक्रेन
रूस के दावों के बावजूद, यूक्रेन का कहना है कि उसके सैनिक कुर्स्क में अभियान जारी रखे हुए हैं। हाल के महीनों में यूक्रेनी सेना को रूसी सेना से काफी दबाव का सामना करना पड़ा है, जिसके कारण भारी ड्रोन हमलों और बड़ी संख्या में रूसी सैनिकों की वजह से पीछे हटना पड़ा है। यूक्रेन मास्को के दावों को प्रचार करने का घटिया तरीका बताता है।

Russia Ceasefire

अमेरिका से क्या खबर आई?

अमेरिका स्थित इंस्टीट्यूट फॉर द स्टडी ऑफ वॉर (आईएसडब्लू) ने कुर्स्क-ओब्लास्ट में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रूसी सेना के डिवेलपमेंट की सूचना दी। 25 अप्रैल को रूस के उत्तर-पश्चिमी बेलगोरोड क्षेत्र में भी लड़ाई जारी रही। आईएसडब्ल्यू ने इन घटनाक्रमों को विवादित क्षेत्रों पर कंट्रोल हासिल करने के रूस के अभियान का हिस्सा बताया।

रूस ने माना जंग में शामिल हैं उत्तर कोरियाई सैनिक

पुतिन के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान गेरासिमोव ने कुर्स्क में जवाबी हमले के दौरान उत्तर कोरियाई सैनिकों के समर्थन को स्वीकार किया। यह पहली बार है जब रूस ने अपने सैन्य अभियानों में उत्तर कोरियाई भागीदारी को स्वीकार किया है। पुतिन ने दावा किया कि इससे रूस को अन्य मोर्चों पर आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इस बीच, यूक्रेनी सेना के जनरल स्टाफ ने युद्ध के मैदान में जारी कठिनाइयों की सूचना दी, लेकिन कुर्स्क में अपनी स्थिति बनाए रखने और बेलगोरोड में आक्रामक अभियान जारी रखने पर जोर दिया। यूक्रेन ने पिछले अगस्त में दोनों देशों के बीच एक बफर जोन बनाने के लिए घुसपैठ शुरू की थी, जिसका उद्देश्य अपने पूर्वी मोर्चे पर रूसी सेना की तैनाती को रोकना था।

वेटिकन में ट्रंप-जेलेंस्की में क्या बात हुई?

इससे इतर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने युद्ध विराम पर चर्चा करने के लिए वेटिकन में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की से मुलाकात की। ट्रम्प ने पुतिन पर युद्ध समाप्त नहीं करने का आरोप लगाया। व्हाइट हाउस ने उनकी बैठक को 'बहुत उपयोगी' बताया, जबकि ज़ेलेंस्की ने सफल परिणाम प्राप्त होने पर संभावित ऐतिहासिक परिणामों के बारे में उम्मीद जताई।

व्हाइट हाउस की तीखी मुलाकात के बाद हुई बातचीत

याद रहे कि यह बैठक व्हाइट हाउस में फरवरी में हुई तीखी बहस के बाद उनकी पहली मुलाकात थी, जहां ट्रम्प और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने रूस के खिलाफ अमेरिकी सहायता को लेकर एहसान न जताने के लिए, पूरे मीडिया सामने ज़ेलेंस्की की आलोचना की थी। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, क्योंकि संघर्ष को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक प्रयासों के बीच दोनों पक्ष अपनी-अपनी बातें और सैन्य कार्रवाई जारी रखे हुए हैं।

इस खबर पर आपकी क्या राय है हमें कॉमेंट में जरूर बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+