ISIS को खदेड़ने के लिए सीरिया में रूस ने की गोलीबारी, 50 लोगों की मौत

बेरूत। सीरिया में इस्लामिक स्टेट के खिलाफ रूस ने मौर्चा खोल रखा है। आतंकी संगठन आईएसआईएस को खदेड़ने के लिए रूस ने गोलीबारी की है, जिसमें कई लोगों की जान चली गई है। गोलीबारी में विस्थापित लोगों के कैंपो पर भी हमले हुए है, जिसमें कई निर्दोष लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है। रूस ने इस ऑपरेशन को अंजाम हवाई हमलों और गोलीबारी से किया।

ISIS को खदेड़ने के लिए सीरिया में रूस ने की गोलीबारी

सीरिया में ब्रिटिश आधारित मानवाधिकार संगठन ने कहा है कि रूस ने देइर अल-जौर क्षेत्र को निशाना बनाया, जिसमें 50 लोगों को मार दिया है। उनके अनुसार, मरने वालों में 20 बच्चे भी शामिल है। उन्होंने बताया कि रूस ने यह बमबारी फरात नदी के नजदीक वाले इलाकों निशाना बनाया। इसके अलावा सीरिया के सीमावर्ती शहर अल्बु कमाल और विस्थापितों के गांवों और शिविरों को निशाना बनाया गया।

इससे पहले रविवार को रूस ने हवाई हमले कर 11 नागरिकों को मार दिया था। सीरिया में रूस और सीरियाई आर्मी मिलकर आतंकी संगठन आईएस के खिलाफ जंग लड़ रही है। 2011 से चले आ रहे इस युद्ध में करीब 4 लाख लोगों की जान जा चुकी और लाखों लोगों को विस्थापित होने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+