'वोट नहीं तो सेक्स नहीं' कहकर पुतिन के लिए सुंदरियां कर रही हैं चुनाव अभियान
मास्को। रूस में राष्ट्रपति चुनाव है और इस साल व्लादिमिर पुतिन एक फिर से सत्ता संभालते दिख रहे हैं। ओपिनियन पोल्स की मानें तो पुतिन को 70 प्रतिशत से ज्यादा लोगों का समर्थन मिलता दिख रहा है। जीत सुनिश्चित मानकर चल रहे पुतिन भी चुनावी कैंपेन में ज्यादा एक्टिव नहीं दिख रहे हैं। लेकिन, रूस में इन दिनों पुतिन की महिला समर्थक टॉपलेस होकर और अश्लील वीडियो का सहारा लेकर पुतिन के लिए वोट मांग रही हैं। कई महिलाएं सेक्स का सहारा लेकर मर्दों को पुतिन के लिए वोट की मांग कर रही हैं। रूस में 18 मार्च को राष्ट्रपति चुनाव है।

एडल्ट नहीं तो सेक्स नहीं
इसी महिने एक यूट्यूब पर एक वीडियो 'Sex and elections are for adults only' टाइटल से वायरल हुआ है। इस वीडियो में बार में बैठे एक शख्स को महिला तेज म्यूजिक से थोड़ी दूर ले जाकर उसे तुरंत किस करती हुए कह रही है क्या तुमने वोट दिया है? जब लड़का अपने जवाब में कहता है, 'नहीं, अभी तक नहीं। तभी लड़की उसे धक्का देती हुई यह कहती दिख रही है कि तब तो तुम वास्तव में एडल्ट नहीं हो। वहीं, एक और वीडियो में प्रेगनेंट महिला को टैक्सी ड्राइवर हॉस्पिटल के बजाय वोटिंग के अंतिम क्षणों में पॉलिंग बूथ ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है।

पुतिन के लिए यह चुनावी अभियान है
रूस में यह एक चुनावी कैंपेन है, जिसे मैक्सिम मैगजीन के रसियन अंक के साथ में चलाया जा रहा है। वहीं, पत्रिका ने ये जानकारी नहीं दी है कि किसके आदेश पर ये अभियान चल रहा है और ना ही उन्होंने यह कहा है कि इसके लिए कौन फंड कर रहा है। हालांकि, लेकिन ये चुनाव प्रचार कैंपन का बड़ा हिस्सा है, ताकि पुतिन की दोबारा सत्ता में वापसी सुनिश्चित की जा सके।

चौथी बार सत्ता संभालने जा रहे हैं पुतिन
शुरुआती ओपिनियन पोल में भी दावा किया जा रहा है कि 65 साल के पुतिन चौथी बार रूस की सत्ता संभालने जा रहे हैं। हमेशा की तरह पुतिन इस बार भी किसी भी प्रकार की बहस हिस्सा नहीं बन रहे हैं। हालांकि, पुतिन को अपने देश के टीवी कवरेज से पहले ही बहुत फायदा मिल चुका हैं। वहीं, चुनाव को देखते हुए रूस में कई जगह पुतिन के पोस्टर लगाए गए हैं, जिन पर लिखा है 'एक मजबूत राष्ट्रपति ही एक मजबूत देश को बनाता है।'












Click it and Unblock the Notifications