#RoyalWedding: मेगन मर्केल ने ब्राइड्समेड के लिए बेस्‍ट फ्रेंड प्रियंका को किया इग्‍नोर

शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और बुधवार को उन 10 नामों का ऐलान कर दिया गया, जो शादी में ब्राइड्समेड्स के तौर पर मेगन मर्केल के साथ मौजूद रहेंगी। हैरानी की बात है कि इन 10 नामों में बॉलीवुड एक्‍ट्रेस और अब हॉलीवुड में धूम मचा रही प्रियंका चोपड़ा का नाम नहीं है।

लंदन। 19 मई को लंदन में एक शाही कार्यक्रम में प्रिंस हैरी और हॉलीवुड एक्‍ट्रेस मेगन मर्केल शादी के बंधन में बंध जाएंगे। शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और बुधवार को उन 10 नामों का ऐलान कर दिया गया, जो शादी में ब्राइड्समेड्स के तौर पर मेगन मर्केल के साथ मौजूद रहेंगी। हैरानी की बात है कि इन 10 नामों में बॉलीवुड एक्‍ट्रेस और अब हॉलीवुड में धूम मचा रही प्रियंका चोपड़ा का नाम नहीं है। जी हां, प्रियंका को इस शादी के लिए करीबी दोस्‍त मेगन की तरफ से इनवाइट तो मिला है लेकिन वह मेगन की ब्राइड्समेड नहीं बनेंगी।

priyanka-chopra-meghan-markle-.jpg

प्रिंस विलियम और केट की बेटी का नाम टॉप पर

मेगन ने जिन 10 ब्राइड्समेड्स के नाम चुने हैं उनमें प्रिंस विलियम और केट मिडिलटन की तीन वर्ष की बेटी प्रिंसेज शैरलॉट ऑफ कैम्ब्रिज का नाम टॉप पर है। इसके अलावा प्रिंस हैरी की गॉडडॉटर्स मिस फ्लोरेंस वैन कुस्‍तेम और मिस जाइली वॉरेन के अलावा मेगन की गॉडडॉटर्स मिस रेमी लिट्ट और मिस रायलान लिट्ट और मिस आईवी मुलरोने शामिल हैं। प्रियंका ने हमेशा उनकी और मेगन की अच्‍छी दोस्‍ती के बारे में कई बातें की हैं। हाल ही में जब टाइम्‍स मैगजीन ने 100 सबसे प्रभावी लोगों की लिस्‍ट बनाई तो उसमें मेगन को भी जगह दी गई। प्रियंका सबसे पहली शख्‍स थी जिन्‍होंने मेगन के लिए इस उपलब्धि पर टेस्‍टीमनी लिखी थी।

मेड ऑफ ऑनर भी नहीं

मेगन और प्रियंका की दोस्‍ती क्‍वांटिको और सूट्स के सेट पर हुई थी। दोनों ही शो कनाडा में शूट हुए हैं। दोनों की अच्‍छी दोस्‍ती की वजह से लोगों को उम्‍मीद थी कि मेगन प्रियंका को ब्राइड्समेड की लिस्‍ट में जरूर शामिल करेंगी। वैसे मेगन ने अपने लिए मेड ऑफ ऑनर के तौर पर किसी भी नाम का चुनाव नहीं किया है। इस बारे में प्रिंस हैरी के कम्‍युनिकेशन सेक्रेटरी जैसन नॉफ ने जानकारी दी कि मेगन के कई सारे दोस्‍त हैं और वह नहीं चाहती थीं कि एक दोस्‍त के लिए बाकी को नजरअंदाज करें। मेगन और प्रिंस हैरी की शादी विडंसर कैसल स्थित सेंट जॉर्ज चैपल में होगी। शादी में मेगन के पिता शामिल नहीं होंगे। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि वह शादी का हिस्‍सा बनेंगे लेकिन अब खबरें हैं कि वह बेटी की शादी में नहीं जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+