Ronan Vibert Passes Away: नहीं रहे दिग्गज अभिनेता रोनान विबर्ट, लंबी बीमारी के बाद 58 की उम्र में निधन
हॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता रोनान विबर्ट का 58 वर्ष की आयु में निधन हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोनन पिछले महीनों से बीमार चल रहे थे।

दिग्गज फिल्म और टेलीविजन अभिनेता रोनान विबर्ट का लंबी बीमारी के बाद 58 वर्ष की आयु में निधन हो गया। विबर्ट की टेलीविजन और फिल्म की दुनिया में एक अलग पहचान थी। यूएस की मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विबर्ट ने साउथ वेल्स में बड़े होने और रॉयल एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट्स में दाखिला लेने के बाद अपना अधिकांश जीवन लंदन में बिताया था। हालांकि, हाल के वर्षों में वह फ्लोरिडा चले गए थे।
रोनान विबर्ट कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में जैसे माइकल फेसबेंडर के साथ द स्नोमैन, टॉम हैंक्स और एम्मा थॉम्पसन के साथ सेविंग मिस्टर बैंक्स, ल्यूक इवांस के साथ ड्रैकुला अनटोल्ड, जॉन मल्कोविच और विलेम डैफो के साथ शैडो ऑफ द वैम्पायर, पीटर बोगडानोविच की निर्देशित द कैट्स मेव, टॉम्ब रेडर एंजेलिना में काम कर चुके थे।
Recommended Video

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोनान टीवी क्रेडिट में एचबीओ के लिए रोम, आईटीवी का पोयरोट, शोटाइम के लिए द बोर्गियास की दो सीरीज, एमी पुरस्कार विजेता हैटफील्ड्स व केविन कॉस्टनर और बिल पैक्सटन के साथ मैककॉय में भी काम कर चुके हैं। बीबीसी के जोनाथन स्ट्रेंज में लॉर्ड वेलिंगटन और अमेज़न प्राइम पर मिस्टर नोरेल, पेनी ड्रेडफुल, द लिजी बोर्डेन क्रॉनिकल्स, एनसीआईएस एलए और फिलिप के डिक के इलेक्ट्रिक ड्रीम्स और कार्निवल रो के लिए भी वह एक्टिंग कर चुके हैं।
जानकारी के मुताबिक रोनान अपने पीछे पत्नी जेस ग्रैंड को छोड़ गए। जानकारी के मुताबिक पिछले कई महीनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन से उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई है। रोनान के निधन पर उनके साथ काम कर चुके कई अभिनेताओं के अलावा प्रशंसकों सहित अन्य चाहने वालों ने दुख जताया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार रोनान का जन्म 23 फरवरी, 1964 को कैम्ब्रिज में हुआ था। वह पेनारथ, साउथ वेल्स में 18 वर्ष की आयु तक रहे। उन्होंने 1985 में रॉयल एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट में एडमिशन लिया और स्नातक की डिग्री यही से प्राप्त की। रोनान का थिएटर, रेडियो, टेलीविजन और फिल्म में लंबा करियर था। उन्होंने 1989 की पुरस्कार विजेता सीरीज में टेलीविजन पर अपने करियर की शुरुआत की थी।
ये भी पढ़ें- Kochu Preman Passes Away: नहीं रहे मलयालम के प्रसिद्ध अभिनेता प्रेमन, 68 वर्ष की आयु में निधन












Click it and Unblock the Notifications