चश्मदीद का दावा, रोहिंग्या आतंकियों ने 100 हिंदुओं को मारा

यंगून। म्यांमार में जारी हिंसा के बीच वहां से पलायन कर बंग्लादेश में शरण लिए हिंदू परिवारों ने रोहिंग्या आतंकियों पर नरसंहार का आारोप लगाया है। घटना की चश्मदीद रही एक महिला ने बंग्लादेश की स्थानीय मीडिया को बताया कि रोहिंग्या आतंकियों ने कम से कम 100 हिंदुओं की हत्या की और हत्या के बाद उनकी लाश को गड्ढों में फेंक दिया। महिला ने बताया कि इस नरसंहार में उसके पति और दो भाईयों की भी आतंकियों ने हत्या कर दी।

नकाबपोश रोहिंग्या आतंकी

नकाबपोश रोहिंग्या आतंकी

पीड़ित महिला ने बताया कि उसका घर म्यांमार के रखाइन इलाके में है। एक दिन अचानक उसके गांव में कुछ नकाबपोश रोहिग्ंया आतंकी आए सभी की बेरहमी से हत्या करने लगे। उसके पति, दो भाई, पड़ोसी समेत करीब 100 लोगों की हत्या की गई। हत्या के बाद वहीं गड्ढे खोदे गए और उन्होंने गड्ढों को सबकी लाशों से भर दिया।

92 हिंदुओं को मारा गया

92 हिंदुओं को मारा गया

पीड़िता महिला ने बताया कि नरसंहार के बाद वह किसी तरह अपने दो बच्चों को लेकर रखाइन से भागी और बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में शरण ली। यहां रिफ्यूजी के लिए कैंप बनाए गए हैं। बता दें कि अभी हाल ही में म्यांमार स्टेट काउंसलर ने एक हैरान करने वाली रिपोर्ट जारी करते हुए बताया था कि उन्हीं के ही देश में 300 रोहिंग्या मुसलमानों ने मिलकर 100 हिंदुओं को अगवा कर उनमें से 92 लोगों को मार दिया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बाकि बचे 8 हिंदुओं को जबरन धर्म परिवर्तन करवाकर उन्हें बांग्लादेश पहुंचा दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना 25 अगस्त 2017 की है।

हिंदुओं से पढ़ाई जा रही है नमाज

हिंदुओं से पढ़ाई जा रही है नमाज

इससे पहले ऐसी ही एक और खबर आई थी कि शरणार्थी कैंपों में रोहिंग्‍या मुसलमान अब रोहिंग्‍या हिंदू महिलाओं को अपना निशाना बना रहे हैं। उनका जबरन धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक राहत कैंपों में रोहिंग्या मुसलमान हिंदुओं को दिन में पांच बार नमाज पढ़ने के लिए मजबूर कर रहे हैं। इतना ही नहीं ये हिंदू महिलाओं के माथे से सिंदूर पोंछ रहे हैं और चूडि़यां तोड़ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+