Ready4Rishi: भारत के ऋषि ने कहा, ब्रिटेन से यौन अपराध खत्म करेंगे,पीएम पद के दावेदार का कठोर संकल्प

‘Ready4Rishi’ अभियान दल ने बताया कि, यौन अपराध पर नियंत्रण करने के लिए ऋषि सुनक ने तथाकथित डाउन ब्लाउजिंग (महिलाओं की अनुमति के बिना उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें लेना) पर लगाम लगाएंगे।

लंदन, 28 जुलाई : ब्रिटेन में प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार ऋषि सुनक ने देश से यौन अपराधियों के खात्‍मे का संकल्‍प लिया है। उन्‍होंने कहा कि वे ऐसे सरगनाओं को अधिकतम सजा दिलवाएंगे जो इस तरह के अपराध में लिप्‍त हैं। इसका मतलब है कि अगर ऋषि ब्रिटेन के पीएम बन जाते हैं तो वहां लड़कियों पर बुरी नजर डालने वालों की खैर नहीं होगी, उन्हें अब अपनी दुकाने बंद करनी होंगी।

ऋषि सुनक ने लिया बड़ा संकल्प

ऋषि सुनक ने लिया बड़ा संकल्प

ऋषि सुनक ने कंजर्वेटिव पार्टी के नेता और ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री चुने जाने पर बच्चों, युवतियों को निशाना बनाने वाले गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा उन्हें खत्म करने के साथ-साथ उनके सरगनाओं को अधिकतम सजा दिलवाने का संकल्प लिया है।

पीएम बनते ही यौन अपराध खत्म कर देंगे ऋषि

पीएम बनते ही यौन अपराध खत्म कर देंगे ऋषि

'Ready4Rishi' अभियान दल ने बुधवार शाम बताया कि ऋषि सुनक के नेतृत्व वाली सरकार में यौन अपराधों को अंजाम देने वाले गिरोहों के सदस्यों के खिलाफ गिरोह का हिस्सा होने या उसके लिए काम करने को लेकर आपराधिक मामले दर्ज किए जाएंगे।

यौन हिंसा मुक्त होगा ब्रिटेन

यौन हिंसा मुक्त होगा ब्रिटेन

ऋषि ने पीएम पद के लिए चलाए जा रहे एक अभियान में बात करते हुए आगे कहा कि, लड़कियों के साथ यौन हिंसा करने, दोषी पाए जाने पर उम्रकैद की सजा का प्रावधान होगा। 'Ready4Rishi' अभियान दल ने बताया कि, यौन अपराध पर नियंत्रण करने के लिए ऋषि सुनक ने तथाकथित डाउन ब्लाउजिंग (महिलाओं की अनुमति के बिना उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें लेना) पर लगाम लगाएंगे।

राष्ट्रीय आपदा की तरह निपटा जाएगा

राष्ट्रीय आपदा की तरह निपटा जाएगा

ऋषि ने आगे कहा कि,महिलाओं, लड़कियों के खिलाफ यौन हिंसा के खत्म हो जाने तक इनसे राष्ट्रीय आपदा की तरह निपटा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे दो बेटियों के पिता भी है, इसलिए वे चाहते हैं कि, लड़कियां बिना किसी डर के रात को किसी भी दुकान पर जा सकें।

भारतीय मूल के हैं ऋषि सुनक

भारतीय मूल के हैं ऋषि सुनक

सुनक के भारतीय मूल के माता-पिता पूर्वी अफ़्रीका से ब्रिटेन आए थे। उनका जन्म 1980 में साउथम्पैटन में हुआ था। उनके पिता एक चिकित्सक थे तो मां फॉर्मेसी का काम देखती थीं। 2015 से सुनक कंजरवेटिव पार्टी की ओर से यार्कशायर के रिचमंड क्षेत्र के सांसद हैं। वे टेरिजा मे सरकार में जूनियर मिनिस्टर थे लेकिन बोरिस जॉनसन की सरकार में इससे पहले वो जनवरी 2018 से जुलाई 2019 तक आवास, समुदाय और स्थानीय सरकार मंत्रालय में संसदीय अवर सचिव थे। इसके बाद उन्हें साजिद जाविद के वित्त मंत्रालय में मुख्य सचिव बनाया गया। इसके बाद में, फ़रवरी, 2020 में वे ब्रिटेन के वित्त मंत्री बने. पहले वे बोरिस जॉनसन के मुखर समर्थक थे लेकिन बाद में उन्होंने यह कह कर इस्तीफ़ा दिया कि अर्थव्यवस्था को लेकर उनकी और तब के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की सोच एकदम अलग है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+