भारतीय मूल के ऋषि सुनाक बने ब्रिटेन के नए वित्तमंत्री, जानिए इनके बारे में खास बातें
नई दिल्ली। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने गुरुवार को अपने मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल किया। इसमें सबसे खास बात यह थी कि उन्होंने अपने मंत्रिमंडल में भारतीय मूल के राजनेता ऋषि सुनाक को वित्तमंत्री नियुक्त किया है। बता दें कि ऋषि सुनाक राजनेता और इन्फोसिस के सह-संस्थापक नारायणमूर्ति के दामाद हैं। वित्त मंत्रालय मिलने के साथ ही ऋषि सुनाक अब बोरिस जॉनसन मंत्रीमंडल के दूसरे बड़े मंत्री बन गए हैं। उनसे पहले भारतीय मूल की ही प्रीति पटेल को लंदन का गृह मंत्री बनाया गया था।

बता दें कि दिसंबर महीने में ब्रिटेन में आम चुनाव हुए थे जिसमें बोरिस जॉनसन के नेतृत्व में कंजरवेटिव पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की थी। इसी क्रम में अब पीएम बोरिस जॉनसन अब अपने मंत्रीमंडल में फेर बदल किया है और ऋषि सुनाक को नया वित्तमंत्री नियुक्त किया है। ऋषि सुनाक से पहले पाकिस्तानी मूल के साजिदा जाविद वित्त मंत्रालय का कार्यभार संभालती थी। हाल ही में उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी।
कौन हैं ऋषि सुनाक
इन्फोसिस के सह-संस्थापक नारायणमूर्ति के दामाद ऋषि सुनाक ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से राजनीति और अर्थशास्त्र की पढ़ाई की है। इससे पहले वह विनचेस्टर कॉलेज में भी पढ़ाई कर चुके हैं। ऋषि सुनाक के पिता ब्रिटेन में ही एक डॉक्टर थे और उनकी मां अभी भी केमिस्ट की शॉप चलाती हैं। राजनीति में आने से पहले ऋषि बैंक गोल्डमैन सैक्स और हेज फंड के लिए भी काम कर चुके हैं। इसके बाद उन्होंने एक निवेश फर्म की स्थापना की, लेकिन उनका रूझान शुरू से ही राजनीति की ओर रहा जिस वजह से उन्होंने बोरिस जॉनसन की पार्टी कंजरवेटिव पार्टी को ज्वाइन कर लिया। उन्होंने 2019 से ट्रेजरी में मुख्य सचिव के रूप में कार्य किया है।
यह भी पढ़ें: ट्रंप के दौरे से पहले बन रही दीवार पर बोले लोग- हमारी गरीबी दिखती है तो पक्के घर बनाकर दें, ऐसी दीवार न खींचें












Click it and Unblock the Notifications