दिवाली पर भारत को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, 'भारतीय' ऋषि सुनक आज ही बन सकते हैं ब्रिटेन के प्रधानंमत्री

ऋषि सुनक को आज सुबह से ही लगातार टोरी सांसदों का समर्थन मिलता जा रहा है। कल तक ऋषि सुनके के समर्थन में 128 सांसद थे और आज सुबह से उन्हें 32 सांसदों का और साथ मिल गया है।

Rishi Sunak News: ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने से भारतीय मूल के ऋषि सुनक चंद कदम ही दूर हैं और वो कुछ घंटों के बाद यूनाइटेड किंगडम का नया प्रधानमंत्री बन सकते हैं। पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के चुनाव में खड़ा होने से इनकार करने के बाद अब प्रधानमंत्री की रेस में सिर्फ दो ही उम्मीदवार बचे हैं और ऋषि सुनकी जीत पक्की मानी जा रही है। ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब मैदान में पूर्व चांसलर ऋषि सुनक और पेनी मोर्डंट ही दो ऐसे उम्मीदवार बचे हैं, जिन्होंने औपचारिक रूप से पीएम बनने की रेस में भाग लेने की घोषणा की है, लेकिन पेनी मोर्डंट को जरूरी सांसदों का साथ नहीं मिल पा रहा है। बोरिस जॉनसन कल रात ही पीएम बनने की रेस से बाहर हो चुके हैं।

किसे कितने सांसदों का साथ

किसे कितने सांसदों का साथ

स्काई न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, अभी तक ऋषि सुनक को 160 सांसदों का साथ मिल चुका है, जबकि पेनी मोर्डंट को अभी तक सिर्फ 25 टोरी सांसदों का ही साथ मिला है। जबकि, प्रधानमंत्री पद की रेस में शामिस होने के लिए उन्हें 75 और सांसदों का समर्थन मिलना जरूरी है। आपको बता दें कि, प्रधानमंत्री पद की रेस में शामिल होने के लिए 100 सांसदों का समर्थन मिलने की बाध्यता है। स्काई न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, ऋषि सुनक अपने दफ्तर पहुंच चुके हैं। हालांकि, पेनी मोर्डंट की टीम ने एक ओपिनियन पोल जारी किया है, जिसमें कहा गया है, कि देश की एकता के लिए ऋषि सुनकी की जगह उन्हें चुना जाना जरूरी है। पेनी मोर्डौंट की टीम ने जो सर्वेक्षण जारी किया है, उसे डेल्टा पोल ने किया है, जिसमें पूरे ब्रिटेन से चार हजार लोगों की राय जानी गई है।

ऋषि सुनक को मिला मोमेंटम

ऋषि सुनक को मिला मोमेंटम

वहीं, ऋषि सुनक को आज सुबह से ही लगातार टोरी सांसदों का समर्थन मिलता जा रहा है। कल तक ऋषि सुनके के समर्थन में 128 सांसद थे और आज सुबह से उन्हें 32 सांसदों का और साथ मिल गया है। वहीं, पेनी मोर्डंट को सिर्फ 25 सांसदों का ही समर्थन मिला है। ऐसे में उनकी दावेदारी खारिज हो सकती है और आज शाम तक ऋषि सुनक को प्रधानमंत्री घोषित किया जा सकता है। बोरिस जॉनसन के कई समर्थक सांसदों ने भी आज सुबह ऋषि सुनक का साथ देने का ऐलान कर दिया है। बोरिस जॉनसन के समर्थक रहे मारिया कौलफील्ड और जोनाथन गुलिस ने ऋषि सुनक को अपना समर्थन दे दिया है। वहीं, जॉनसन खेमे के रॉबर्ट कोर्ट्स ने भी ऋषि सुनक को समर्थन दे दिया है। इस बीच विदेश सचिव जेम्स क्लीवरली ने अब ऋषि सुनकको अगला पीएम बनाने का आह्वान किया है।

बोरिस जॉनसन की तारीफ

बोरिस जॉनसन की तारीफ

फिर से प्रधानमंत्री पद के लिए अपनी दावेदारी पेश करने के बाद ऋषि सुनक ने एक ट्वीट में कहा कि, "प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपने कार्यकाल के दौरान ब्रेक्सिट, COVID वैक्सीन रोलआउट और यूक्रेन में युद्ध सहित कुछ सबसे कठिन चुनौतियों के समय शानदार तरीके से यूनाइटेड किंगडम का नेतृत्व किया है।" उन्होंने अपने ट्वीट में आग लिखा है कि, "बोरिस जॉनसन ने ब्रेक्सिट और ग्रेट वैक्सीन रोल-आउट किया। उन्होंने हमारे देश को कुछ सबसे कठिन चुनौतियों का सामना किया, और फिर पुतिन और यूक्रेन में उनके बर्बर युद्ध का सामना किया। हम इसके लिए हमेशा उनके आभारी रहेंगे।" ऋषि सुनक ने कहा कि, 'हालांकि, उन्होंने फिर से प्रधानमंत्री चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है, लेकिन मुझे उम्मीद है, कि वो वो देश और विदेश में सार्वजनिक जीवन में योगदान देना जारी रखेंगे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+