ऋषि सुनक बने ब्रिटेन के PM तो नेहरा हुए ट्रोल, कोहिनूर लाने का प्लान सुनकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
ऋषि सुनक की लोकप्रियता में आए इस उछाल से प्रभावित होकर सोशल मीडिया के अनेक ‘मीमवीर' अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करने में जुट गए हैं। इस बार ‘मीम डिपार्टमेंट' वाले वीरों को आशीष नेहरा मिल गए हैं।
भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के 57वें प्रधानमंत्री बन गए हैं। वह ब्रिटेन के पहले गैर श्वेत और भारतीय मूल के पीएम हैं। उनकी इस उपलब्धि को लेकर भारत में जश्न का माहौल है। अचानक ऋषि सुनक की लोकप्रियता में आए इस उछाल से प्रभावित होकर सोशल मीडिया के अनेक 'मीमवीर' अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करने में जुट गए हैं। इस बार 'मीम डिपार्टमेंट' वाले वीरों को आशीष नेहरा मिल गए हैं। लोग नेहरा की सोशल मीडिया पर जमकर मौज ले रहे हैं।
pic credit- twitter@kDasgupta_18

नेहरा के मीम से सोशल मीडिया भर गया
गौरतलब है कि आशीष नेहरा भारत के पूर्व तेज गेंदबाज रहे हैं और पहले भी 'मीमलोक' के अच्छे खासे चर्चित चेहरे रहे हैं। लेकिन इस बार मामला अलग है और उनकी चर्चा की वजह ऋषि सुनक का ब्रिटेन का पीएम बनना है। कोई नेहरा से सुनक का चेहरा मिलने पर मौज ले रहा है तो कोई उनसे कोहिनूर वापस लाने की मांग कर रहा है। पूरा सोशल मीडिया ऋषि सुनक मीम्स से भरा पड़ा है। आप भी देखिए कुछ मजेदार मीम्स...
कोहिनूर की घर वापसी ऐसे होगी!
ये देखिए कोहिनूर का पुलप्रूफ प्लान तैयार हो गया है।
कुंभ मेले के बिछड़े भाई हैं सुनक
कुंभ मेले के बिछड़े भाई हैं सुनक...
विराट कोहली को पुरस्कार देते हुए ऋषि सुनक
विराट कोहली को पुरस्कार देते ऋषि सुनक
ऋषि सुनक का ताबड़तोड़ डांस
ऋषि सुनक का ताबड़तोड़ डांस... यहां तो सनी पाजी भी झूम रहे हैं।

भारत के चर्चित व्यवसायी की बेटी से हुई शादी
बता दें कि ऋषि सुनक का जन्म ब्रिटेन में हुआ है लेकिन उनकी शादी भारत में ही हुई है। बेंगलुरु में रहने वाले इंफोसिस के संस्थापक एन. आर. नारायण मूर्ति और सुधा मूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति से 2009 में ऋषि का विवाह हुआ। ऋषि सुनक की जीत पर लोग इसे एक ऐतिहासिक पल और एक 'परिपक्व लोकतंत्र' का प्रतीक बता रहे हैं। ऋषि सुनक 210 वर्षों में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने वाले सबसे युवा नेता होंगे। ब्रिटेन के पूर्व वित्त मंत्री सुनक की उम्र महज 42 साल है और वह एक धर्मनिष्ठ हिंदू हैं। इसके साथ ही उन्हें अपनी पहचान पर भी गर्व है।












Click it and Unblock the Notifications