'अफगानिस्तान युद्ध में भारत कूदा तो आग में केरोसीन वाला काम होगा'
इस्लामाबाद। अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन मंगलवार को पाकिस्तान पहुंच गए हैं। अफगानिस्तान दौरे के बाद रेक्स टिलरसन इस्लामाबाद पहुंचे हैं। सूत्रों की मानें तो टिलरसन अपने पाकिस्तान दौरे पर आतंकवाद और अफगानिस्तान मुद्दे पर फोकस करेंगे। अचानक अफगानिस्तान पहुंचे टिलरसन ने कहा कि ट्रंप प्रशासन का मत है कि एक शांतिपूर्ण एवं स्थिर अफगानिस्तान के निर्माण में भारत अहम भूमिका निभा सकता है। अफगानिस्तान में भारत के हस्तक्षेप के सवाल पर पाकिस्तान ने आपत्ति जताई है।

अमेरिका पिछले 16 सालों से अफगानिस्तान में तालिबान के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है। अफगानिस्तान में तालिबान के खिलाफ लड़ने और शांति स्थापित करने के लिए अमेरिका ने कहा कि भारत इसमें अहम भूमिका निभा सकता है। अफगानिस्तान युद्ध में भारत को शामिल करने को लेकर पाकिस्तान ने इसका जोरदार विरोध किया है। पाकिस्तान के स्टेट मिनिस्टर और पीएम शाहिद खकान अब्बासी के करीबी मिफ्ताह इस्माइल ने कहा है कि इस युद्ध में भारत को शामिल करना 'आग में केरोसीन' डालने जैसा है।
मिफ्ताह इस्माइल ने कहा कि यह पूरी तरह से रेड लाइन की तरह है। अफगानिस्तान में अभी तक भारत की कोई राजनीतिक भूमिका नहीं है। अफगानिस्तान लड़ाई को लेकर अब पाकिस्तान को लग रहा है कि इसके पारंपरिक सहयोगी भारत के साथ मिलकर नई लड़ाई शुरू कर रहे हैं।
बता दें कि हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप ने भी अफगानिस्तान में तालिबान के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान का पूरी तरह से सहयोग नहीं मिलने पर उनकी निशाना साधा था। अमेरिका ने कहा था कि पाकिस्तान से मिलकर आखिरी बार अफगानिस्तान लड़ाई कर देख लेना चाहिए। अमेरिका चाहता है कि अफगानिस्तान में तालिबान के खिलाफ इंडियन आर्मी उनका सहयोग करें, लेकिन पाकिस्तान को यह बिल्कुल मंजूर नहीं है। पाकिस्तान का मानना है कि अगर इंडियन आर्मी इस युद्ध में कूदी तो हालात बदतर हो जाएंगे।
-
US Iran War Update: ट्रंप ने उतारी मिलिट्री तो ईरान कहां करेगा हमला, बता दिया, किन देशों पर पड़ेगा असर? -
Iran Ceasefire Conditions: 'होर्मुज पर कंट्रोल और मुआवजा’, सीजफायर के लिए ईरान ने रखी 10 शर्तें, फंस गए Trump! -
Iran America War: ईरान की वो मिसाइलें जिसकी मार ने ट्रंप को कराया सरेंडर! दुबई-कतर, सऊदी में मचाया हाहाकार -
North Korea: इधर सब US-Iran जंग में उलझे रहे, उधर Kim Jong Un ने अमेरिका में घुसा दिए कई जासूस, क्या चुराया? -
US Iran War: कौन रुकवाएगा अमेरिका-ईरान की जंग? भारत, पाकिस्तान या तुर्की? किसे मिलेगा क्रेडिट? -
Texas Refinery Blast: कैसे हुआ अमेरिका की सबसे बड़ी रिफाइनरी में धमाका? ईरान से जंग के बीच फैला पैनिक!- Video -
US Secretary India Visit: युद्ध के बीच 'ट्रंप के वॉर मिनिस्टर' का अचानक भारत दौरा, किन मुद्दों पर चर्चा -
Israel Stuck In War: ट्रंप-ईरान के समझौते से बुरे फंसे नेतन्याहू! इजरायल की होगी हार? क्या है ऑप्शन? -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट












Click it and Unblock the Notifications