80 के दशक के हॉलिवुड स्टार बर्ट रेनॉल्ड्स का निधन

नई दिल्ली। हॉलिवुड के जाने माने अभिनेता बर्ट रेनॉल्ड्स का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। 80 के दशक के वह मेगास्टार माने जाते हैं, अपने जबरदस्त लुक की वजह से वह काफी लोकप्रिय थे। उन्होंने अपनी फिल्मी कैरियर की शुरुआत डिलिवरेंस, द लॉगेस्टर यार्ड और स्मोकी एड बैंडिट जैसी फिल्मों से की थी। बर्ट के मैनेजर एरिक क्रिट्जर ने ई मेल के जरिए इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि रेयनॉल्ड का गुरुवार की सुबह जुपिटर मेडिकल सेंटर, फ्लोरिडा में निधन हो गया।

burt

बर्ट की भतीजी नैंन्सी हेस ने बताया कि मेरे अंकल सिर्फ फिल्म स्टार नहीं थे, वह काफी जबरदस्त, जुनूनी और संवेदनशील व्यक्ति थे, जो अपने परिवार, दोस्तों, फैंस और एक्टिंग छात्रों के लिए हमेशा उपलब्ध रहते थे और उनके प्रति संवेदनशील थे। आपको बता दें कि बर्ट अपने कैरियर के सर्वश्रेष्ठ दौर में कई जबरदस्त हिट फिल्में दी। उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर की श्रेणी में 1997 में उनकी फिल्म बूगी नाइट्स के लिए अकादमी अवार्ड से सम्मानित किया गया था, यही नहीं 1990 में उन्हें टीवी सीरीज इवनिंग शेड के लिए एमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

बर्ट की ट्रेडमार्क मूंछे, और उनका जबरदस्त लुक उन्हे उनके समकालीन कलाकारों से बिल्कुल जुदा बनाता था। उनकी 1972 में कॉस्मोपोलिटन में नग्न तस्वीर भी छपी थी, जिसके बाद वह काफी चर्चा में थे। उन्होंने अभिनेत्री लोनी एंडरसन से शादी की थी, लेकिन बाद में उनका तलाक हो गया था, जिसके बा वह जूडी कार्ने से भी विवाह किया था। बर्ट का सैली फील्ड, डिना शोर समेत कई अभिनेत्रियों के साथ प्रेम संबंध था। अंतिम समय में जिस तरह से वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे और अपने इलाज को लेकर परेशान थे,उसकी वजह से भी वह सुर्खियों में रहे थे।

इसे भी पढ़ें- पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी, 10 सितंबर को कांग्रेस का भारत बंद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+