भारत में इजराइल के नए राजदूत होंगे रूवेन अजार, नोर गिलोन की लेंगे जगह, नेतन्याहू सरकार ने दी मंजूरी

हमास से जंग के बीच भारत में इजराइल के नए राजदूत की नियुक्ति होने जा रही है। इजराइली सरकार ने रविवार को भारत में नए राजदूत के रूप में रुवेन अजार की नियुक्ति को मंजूरी दी है।

अजार, नाओर गिलोन की जगह लेंगे, जो साल 2021 से भारत में इजराइल राजदूत के रूप में नियुक्त हैं। नोर गिलोन, भारत के साथ-साथ श्रीलंका और भूटान के राजदूत की जिम्मेदारी भी निभा रहे थे।

israel new ambassador

इजराइली विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया कि रुवेन अजार श्रीलंका और भूटान में भी राजदूत के रूप में काम करेंगे। अजार की नियुक्ति उन 21 नए राजदूतों में से एक है, जिन्हें इजराइली सरकार ने जल्द ही सेवा ग्रहण करने के लिए मंजूरी दी है।

विदेश मंत्री एली कोहेन ने नए नियुक्त हुए अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि वे इजराइल और उसके नागरिकों का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसकी अर्थव्यवस्था को मजबूत करेंगे और साथ ही इजराइल के लिए अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटाएंगे।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, अजार वर्तमान में रोमानिया में इजराइल के राजदूत के रूप में कार्यरत हैं। अभी यह पता नहीं है कि वह नई दिल्ली में कब कार्यभार संभालेंगे।

अजार ने पहले विदेश मंत्रालय में इस्राइल-अमेरिका-चीन आंतरिक टास्क फोर्स के प्रमुख के रूप में कार्य किया है, तीन साल के कार्यकाल के तुरंत बाद राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में विदेश नीति के लिए उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और प्रधानमंत्री के विदेश नीति सलाहकार के रूप में कार्य किया है।

वाशिंगटन में रह चुके हैं उप राजदूत
2014 से 2018 तक, अजार वाशिंगटन डीसी में इजराइल के दूतावास में उप राजदूत रह चुके हैं। उन्होंने 2012 से 2014 तक इजराइली विदेश मंत्रालय में मध्य पूर्व अनुसंधान के प्रमुख और 2010 से 2012 तक अम्मान में इजराइल दूतावास में मिशन के उप प्रमुख के रूप में भी कार्य किया है।

अर्जेंटीना में हुआ था जन्म

2003 से 2006 तक वाशिंगटन में अपने पहले कार्यकाल में, उन्होंने राजनीतिक मामलों के एडवाइजर के रूप में कार्य किया। अजार का जन्म अर्जेंटीना में हुआ था और वह 13 साल की उम्र में अपने परिवार के साथ इजराइल में माइग्रेट कर गए थे। उन्होंने साल 1985 से 1988 तक इजराइली रक्षा बलों की पैराट्रूपर बटालियन में भी काम किया है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+