Video: कड़ाके की ठंड में बर्फीले पानी में जा गिरा घोड़ा और पुलिस वाला, फिर बचाने के लिए लगी इतनी मेहनत
अमेरिका में इस वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है और बर्फीली चादर ने पूरे देश को ढंक लिया है। जहां लोग दिसंबर के महीने में इसके मजे ले रहे हैं, वहीं कईयों के लिए ये बर्फ मुसीबत बन गई है। सिर्फ इंसान ही नहीं, जानवर भी इसके कारण परेशानी में फंस रहे हैं।
मिशिगन। अमेरिका में इस वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है और बर्फीली चादर ने पूरे देश को ढंक लिया है। जहां लोग दिसंबर के महीने में इसके मजे ले रहे हैं, वहीं कईयों के लिए ये बर्फ मुसीबत बन गई है। सिर्फ इंसान ही नहीं, जानवर भी इसके कारण परेशानी में फंस रहे हैं। हाल ही में मिशिगन के रे टाउनशिप में एक घोड़ा बर्फीले पानी में फंस गया। उसे बचाने गया एक पुलिस अधिकारी भी पानी में जा गिरा। दोनों के रेस्क्यू का वीडियो फेसबुक पर वायरल हो गया।

ये घटना मिशिगन के मैकॉम्ब काउंटी के रे टाउनशिप की है। यहां एक परिवार का घोड़ा जमे हुए तालाब में जा गिरा। घोड़ा अंदर पूरी तरह से फंस गया था। परिवार ने फोन कर पुलिस को इसके बारे में जानकारी दी। जब पुलिस आई तो उन्होंने देखा की घोड़ा बर्फीले पानी में काफी अंदर तक फंस गया है। पुलिस वालों ने उसे बचाने के लिए रस्सी की सहायता ली। घोड़े को रस्सी से बांधा गया और फिर ऊपर की तरफ खींचा गया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
घोड़े को बचाने की जद्दोजहद में एक पुलिस वाला भी तालाब में जा गिरा। पुलिसवाले को फटाफट ठंडे पानी से बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस वालों ने फायर डिपार्टमेंट को फोन कर बुलाया ताकि उसके आसपास की बर्फ काटी जा सके। फायर डिपार्टमेंट ने घोड़े के आसपास की सारी बर्फ काटी जिसके बाद उसे ऊपर खींचा गया। मैकॉम्ब काउंटी शेरिफ ने ये वीडियो फेसबुक पर शेयर किया है जो वायरल हो गया है। पुलिस की बर्फीले पानी में घुसकर घोड़े को निकालने के प्रयास की हर जगह तारीफ हो रही है।
ये भी पढ़ें: Video: कैमरे पर लाइव होने वाली थी रिपोर्टर, कि तभी फोटोग्राफर ने कर दी ये हरकत












Click it and Unblock the Notifications