चर्च में पादरी ने महिलाओं को दी विवादित सलाह, कहा- वजन कम करके मेलानिया ट्रम्प की तरह बनें

न्यूयॉर्क: अमेरिका के बिजनेसमैन डोनाल्ड ट्रंप ने 2017 में राष्ट्रपति चुनाव जीता और फिर चार सालों तक वहां पर शासन किया। इसके बाद वो अपने अजीबो-गरीब फैसलों और बयानों के लिए दुनियाभर में चर्चित हुए। ट्रंप के साथ ही उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप भी काफी ज्यादा सुर्खियों में रहती थीं, जिसकी वजह उनकी खूबसूरती है। अब ट्रंप सत्ता में नहीं हैं, लेकिन उनकी और पत्नी के बारे में लोग बता करते रहते हैं।

'खुद के बारे में जानें महिलाएं'

'खुद के बारे में जानें महिलाएं'

अब अमेरिका में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 55 वर्षीय धार्मिक गुरु (पादरी) एलन क्लार्क ने महिलाओं को मेलानिया ट्रंप से सीख लेनी की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को मेलानिया की तरह वजन कम करने और ट्रॉफी वाइफ बनना चाहिए। साथ ही महिलाओं को शादी के बाद खुद को जानना चाहिए।

चर्च में सभा के दौरान कही बात

चर्च में सभा के दौरान कही बात

अमेरिकी मीडिया के मुताबिक फर्स्ट जनरल बैपटिस्ट चर्च में धर्म पर उपदेश के लिए एक सभा बुलाई गई थी। उसी दौरान पादरी एलन क्लार्क ने विवादित टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि लेडीज, यहां कुछ चीजें हैं, जो आपको पुरुषों के बारे में जाननी चाहिए। अपने पति को आप विचलित होने और चारों और देखने का कारण ना दें। कई बार शादी के बाद महिलाएं खुद के बारे में सोचना छोड़ देती हैं। मैं ये नहीं कह रहा कि हर कोई महिला मेलानिया की तरह अनोखी ट्रॉफी वाइफ नहीं हो सकती है।

मेकअप को लेकर कही ये बात

मेकअप को लेकर कही ये बात

पादरी ने आगे कहा कि क्या आप मेकअप जानती हैं? मेकअप अच्छी चीज है। मेरा बेटा पूछता है कि क्यों लड़कियां हमेशा मेकअप और फर्म्यूम का इस्तेमाल करती हैं? क्योंकि वो बदसूरत होती हैं? वैसे महिलाओं को गंदा नहीं दिखना चाहिए। इसके बाद पादरी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसकी लोग आलोचना कर रहे। वहीं कई लोगों के मन में ये भी सवाल है कि ट्रॉफी वाइफ्स क्या होती हैं, तो आपको बता दें कि जब भी कोई कम उम्र की खूबसूरत महिला अपने से ज्यादा बड़े उम्र के शख्स से शादी करती है, तो वो ट्रॉफी वाइफ कहलाती है। आमतौर पर ट्रॉफी वाइफ्स दूसरी, तीसरी या चौथी पत्नी को कहा जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+