न्यूयॉर्क में कोरोना वायरस ने पिछले 24 घंटे में 731 लोगों की जान ली

न्यूयॉर्क। कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले रखा है। इस वायरस के चलते हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में यह वायरस अब सबसे ज्यादा भयावह रूप ले चुका है। पिछले 24 घंटे में न्यूयॉर्क शहर में रिकॉर्ड 731 लोगों की जान चली गई। न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू कोओमो ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की वजह से 731 लोगों की मौत हो गई है। अभी तक इस वयारस के चलते न्यूयॉर्क में 5489 लोगों की मौत हो चुकी है। बता दें कि अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में हुए आतंकी हमले से कहीं ज्यादा लोगों की मौत कोरोना के चलते हो चुकी है। 9/11 के हमले में अमेरिका में कुल 2977 लोगों की मौत हुई थी, जबकि न्यूयॉर्क में 2753 लोग मारे गए थे। इससे पहले शुक्रवार को अमेरिका में सर्वाधिक 630 लोगों की एक दिन में मौत हुई थी। अमेरिका में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या सोमवार को 10 हजार के पार पहुंच गई थी।

usa

यूके में रिकॉर्ड 786 की मौत

वहीं यूके की बात करें तो पिछले 24 घंटों में यहां 786 लोगों की कोरोना वायरस की वजह से मौत हो गई है। यूके में कुल 55242 लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया या है। इस वायरस के चलते यूके में कुल 6159 लोगों की मौत हो चुकी है। अकेले इंग्लैंड में 5373 लोगों की मौत हुई है। बता दें कि ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन को भी कोरोना वायरस का संक्रमण है और वह आईसीयू में भर्ती हैं।

भारत में 124 की मौत

भारत की बात करें तो यहां कोरोना संक्रमण के मामले 4789 पार जा चुके हैं जिनमें से 353 लोग ठीक हो चुके हैं तो 124 लोगों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे में 13 मौत और 508 नए मरीज सामने आए हैं। इससे पहले सोमवार को 24 घंटों के दौरान 693 नए मामले सामने आए थे और 30 मरीजों की मौत हुई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 24 घंटे में कोरोना के 508 नए मामले, 13 की मौत। दे में पॉजिटिव केसों की संख्या बढ़कर 4789 हो गई। इनमें से 353 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिली है। अब तक कुल 124 लोगों की मौत हो चुकी है। आज राजस्थान में 27, महाराष्ट्र में 23, गुजरात में 19, हरियाणा में 16, मध्यप्रदेश में 12, कर्नाटक में 12 और मुंबई के धारावी में दो, ओडिशा में एक नए मामले सामने आए हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+