नेपाल के PM ओली का बेतुका बयान, कहा नेपाल में असली अयोध्या, भारत ने बनाया नकली
नई दिल्ली। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ने एक बार फिर से विवादित बयान देकर भारत-नेपाल संबंधों के बीच सांस्कृतिक अतिक्रमण का राग छेड़ दिया है। नेपाली मीडिया के मुताबिक नेपाल के प्रधानमंत्री ओली ने कहा है कि असली अयोध्या और भगवान राम नेपाल में है। ओली ने बेतुका बयान देते हुए कहा कि असली अयोध्या नेपाल में है, भारत ने नकली तैयार किया है। ओली इतने पर ही नहीं रूके, उन्होंने कहा कि भगवान राम भी नेपाल में हैं, भारत में नहीं।

ओली ने कहा कि भारत ने सांस्कृतिक अतिक्रमण के लिए नकली अयोध्या तैयार किया है। नेपाल में कवि भानुभक्त आचार्य की जयंती पर एक कार्यक्रम के दौरान पीएम ओली ने कहा कि नेपाल पर सांस्कृतिक अत्याचार हो रहा है। भारत पर एक बार फिर से आरोप लताते हुए कहा कि ऐतिहासिक साक्ष्यों और तथ्यों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि नेपाल की जनक नंदनी सीता का विवाह अयोध्या के राजकुमार राम से हुआ था, लेकिन ये वो अयोध्या नहीं जो भारत में है, बल्कि ये अयोध्या नेपाल में है। उन्होंने कहा कि नेपाल के बीरगंज के पश्चिम में अयोध्या स्थित है। भारत में अपने यहां नकली अयोध्या बनाया है।
जितनी बेतुकी नेपाल के पीएम की ये बातें है उसके भी बेतुका उनका तर्क है। उन्होंने नेपाल में असली अयोध्या हेने के पीछे जो तर्क दिया वो और भी हैरान करने वाला है। ओली ने कहा कि जनकपुरी की सीता का विवाद अयोध्या के राम से हुआ, लेकिन अगर भारत स्थित अयोध्या वास्तविक है तो वहां से राम शादी के लिए इतनी दूर जनकपुर कैसे आ सकते हैं? ओली का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications