Ram Chandra Paudel ने नेपाल के तीसरे राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली, VIDEO
राम चंद्र पौडेल ने सोमवार को काठमांडू के राष्ट्रपति भवन में नेपाल के तीसरे राष्ट्रपति के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश हरि कृष्ण कार्की ने उन्हें शपथ दिलाई।

Ram Chandra Paudel नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। राम चंद्र पौडेल ने सोमवार को काठमांडू के राष्ट्रपति भवन में नेपाल के तीसरे राष्ट्रपति के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश हरि कृष्ण कार्की ने राष्ट्रपति कार्यालय शीतल निवास में एक विशेष समारोह में 78 वर्षीय पौडेल को शपथ दिलाई।
PM की मौजदूगी में शपथ ग्रहण
शपथ ग्रहण समारोह में नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल, अध्यक्ष देव राज घिमिरे, नेशनल असेंबली के अध्यक्ष गणेश प्रसाद तिमिल्सिना और अन्य उच्च पदस्थ सरकारी अधिकारी भी उपस्थित थे।

Recommended Video
Ram Chandra Paudel आठ दलों के संयुक्त उम्मीदवार
राम चंद्र पौडेल ने सोमवार को काठमांडू के राष्ट्रपति भवन में नेपाल के तीसरे राष्ट्रपति के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। बता दें कि पौडेल आठ दलों की गठबंधन सरकार के संयुक्त उम्मीदवार थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक राम चंद्र पौडेल ने नेपाल के तीसरे राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने के बाद इतिहास रचा।
चुनाव में कितने वोट मिले
आठ दलों की गठबंधन सरकार के साझा उम्मीदवार पौडेल को कुल 882 मतदाताओं में से संसद के 214 सांसदों और 352 प्रांतीय विधानसभा सदस्यों का समर्थन मिला। राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान काठमांडू के न्यू बनेश्वर में संसद भवन में संपन्न हुआ था।

कौन हैं राम चंद्र पौडेल
राम चंद्र पौडेल नेपाल की संसद के निचले सदन- प्रतिनिधि सभा के पूर्व अध्यक्ष हैं। उन्होंने संसद सदस्य (सांसद) के रूप में भी कई पदों पर कार्य किया है। अपने राजनीतिक जीवन के दौरान, वरिष्ठ नेता ने उपप्रधान मंत्री, गृह मामलों के मंत्री, जैसे महत्वपूर्ण विभागों को संभाला। इनके बारे में एक दिलचस्प बात ये है कि 17 बार पीएम का चुनाव हारने के बाद वे राष्ट्रपति बने हैं।

हिरासत में रहते हुए पढ़ाई, MA की डिग्री हासिल की
पौडेल ने 1970 में काठमांडू के त्रिभुवन विश्वविद्यालय से साहित्य में एमए की डिग्री हासिल की। पढ़ाई पूरी करना चुनौतीभरा रहा, क्योंकि एक पंचायत विरोधी नेता के रूप में हिरासत में रहते हुए उन्होंने अपनी परीक्षाएं दीं। पश्चिमी नेपाल के एक सुदूर गांव तनहुन में जन्मे पौडेल एक किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं।

साहित्यकार हैं नेपाल के नए राष्ट्रपति
नेपाल के तीसरे राष्ट्रपति बने पौडेल कई बेहद लोकप्रिय पुस्तकों के लेखक भी हैं। एक प्रसिद्ध लेखक पौडेल को कई साहित्यिक पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है। टाइम्सनाऊ की रिपोर्ट के अनुसार पौडेल की कुछ प्रसिद्ध पुस्तकों में 'व्हाट नेपाली कांग्रेस सेज' (What Nepali Congress Says), 'सत्याग्रह: कब और कैसे (Satyagraha: When and How)', 'जर्नी ऑफ फेथ' (Journey of Faith), 'कृषि क्रांति और समाजवाद' (Agricultural Revolution and Socialism) प्रमुख हैं। उन्होंने इसके अलावा भी कई किताबें लिखी हैं।












Click it and Unblock the Notifications