राज्य सरकारों के माध्यम से केरल के लिए राहत सामग्री मुफ्त में पहुंचाई जाएगी- गोयल

नई दिल्ली। केरल में भीषण बाढ़ को देखते हुए केंद्र सरकार पूरी नजर बनाए हुए हैं। हेल्थ और फैमिली वेलफेयर मिनिस्टर जेपी नड्डा और रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि वे केरल की स्थिति पर वे लगातार नजर रखे हुए हैं। जेपी नड्डा ने कहा कि केरल के साथ समन्वय करते हुए बिमारियों के रोकथाम के लिए आवश्यक दवाएं प्रदान करने की दिशा में काम किया जा रहा है। नड्डा ने कहा कि पीने के पानी के स्रोतों की कीटाणुशोधन पर ध्यान केंद्रित करने के अलावा दस्त रोग, जूनोटिक रोग, सांप के काटने और कुत्ते के काटने आदि पर रोकथाम काम चल रहा है।

केरल के लिए राहत सामग्री मुफ्त में पहुंचाई जाएगी- गोयल

वहीं, पीयूष गोयल ने कहा कि केरल बाढ़ में प्रभावित हुए लोगों को लेकर केंद्र सरकार चिंतित है। गोयल ने कहा कि हम सभी संभावित सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि रेलवे अब विभिन्न राज्य सरकारों के माध्यम से केरल के लिए राहत सामग्री का मुफ्त परिवहन प्रदान करेगा।

बिहार के मुख्यमंत्री ने भी मुख्यमंत्री डिस्ट्रेस रिलीफ फंड के जरिये केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए 10 करोड़ की मदद दी है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी केरल के लिए 10 करोड़ की सहायता का ऐलान किया। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक ने भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 2 करोड़ रुपये दान दिए हैं। एसबीआई ने मुख्यमंत्री डिस्ट्रेस रिलीफ फंड को 2 करोड़ रुपये की मदद भेजी है। वहीं एसबीआई ने सुविधाओं पर लगने वाले चार्ज में भी छूट दी है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बाढ़ पीड़ितों को 10 करोड़ की मदद दी है।

यह भी पढ़ें: Kerala Floods: केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए कई राज्यों ने किया मदद का ऐलान

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+