Princeton University: रोजगार सृजन में कांग्रेस की तरह मोदी सरकार भी फेल रही-राहुल गांधी
वाशिंगटन। कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी ने मंगलवार देर रात अमेरिका की प्रिंस्टन यूनिवर्सिटी में छात्रों को संबोधित किया और इस दौरान एक बार फिर से उन्होंने देश की मोदी सरकार पर कई करारे वार किए।
एक नजर राहुल गांधी के संबोधन की खास बातों पर...
- राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार युवाओं को रोजगार देने में असफल रही।
- राहुल गांधी ने राजनीतिक प्रणाली के केंद्रीयकरण और रोजगार सृजन में कमी को मौजूदा भारत की केंद्रीय समस्या बताई।
- राहुल गांधी ने शिक्षा के पीछे कम बजट कारण है।
- राहुल ने कहा कि देश की जितनी नौकरियां पैदा होनी चाहिए थी, नहीं हुई हैं।
- रोजगार सृजन में कांग्रेस फेल रही, अब मोदी सरकार भी।
- हर दिन बाजार में 30,000 बेरोजगार युवक आ रहे हैं लेकिन नौकरियां सिर्फ 400 पैदा हो पा रही हैं।
- केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई 'मेक इन इंडिया' योजना का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा कि मेरे ख्याल से मेक इन इंडिया का लक्ष्य छोटे-छोटे उद्योगों को लाभ पहुंचाना होना चाहिए था, लेकिन इसके तहत अभी बड़े उद्योगों को टार्गेट किया जा रहा है।













Click it and Unblock the Notifications