पुतिन के तेवर नरम: बोले- रणनीतिक स्थिरता पर बात के लिए तैयार, भारत की जमकर तारीफ, पीएम मोदी को बताया देशभक्त
अब पुतिन ने तमाम अटकलों पर विराम दिया है। उन्होंने कहा है कि यूक्रेन पर परमाणु हमले की कोई तैयारी नहीं है। वहीं दूसरी ओर उन्होंने भारत की जमकर तारीफ की और पीएम मोदी को देशभक्त बताया।
Putin at Annual Valdai Discussion: रूस के परमाणु हमले की तैयारियों और राष्ट्रपति पुतिन की धमकियों को लेकर ये कयास लगाए जा रहे थे कि यूक्रने पर रूस के हमले और तेज हो सकते हैं। पिछले कुछ महीनों में दोनों देशों के बीच स्थिति नाजुक मोड़ पर पहुंच चुकी थी। वहीं अब पुतिन ने तमाम अटकलों पर विराम दिया है। उन्होंने कहा है कि यूक्रेन पर परमाणु हमले की कोई तैयारी नहीं है। वहीं दूसरी ओर उन्होंने भारत की जमकर तारीफ की और पीएम मोदी (PM Modi) को देशभक्त बताया।

भारत के लिए सबमें सम्मान सम्मान की दृष्टि : पुतिन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने भारत के आर्थिक विकास (Indian Economic Growth) की जमकर प्रशंसा की। वल्दाई डिस्कशन क्लब (Valdai Discussion Club) में चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि भारत ने ब्रिटिश उपनिवेश से आधुनिक देश बनने तक जबरदस्त प्रगति की है। लगभग 1.5 बिलियन लोग और और एक दृढ़ विकास के प्रयास का परिणाम आज भारत के सामने है। आज सभी देश भारत के लिए सम्मान और प्रशंसा की दृष्टि रखते हैं।

पीएम मोदी हैं देशभक्त: पुतिन
मास्को में आयोजित वल्दाई डिस्कशन क्लब में रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने बहुत कुछ किया है। वो अपने देश के देशभक्त हैं। 'मेक इन इंडिया' का उनका विचार आर्थिक और नैतिकता दोनों में मायने रखता है। भविष्य भारत का है, इस पर गर्व हो सकता है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है।

'भारत से हमारे दृढृ संबंध'
पुतिन ने भारत के साथ रूस के संबंधों (India Russia Relations) को लेकर कहा कि भारत के साथ हमारे विशेष संबंध हैं। इसे कई दशकों के घनिष्ठ सहयोगी संबंधों द्वारा रेखांकित किया गया है। हमारे बीच कभी कोई मुश्किल मुद्दा नहीं रहा और हमने एक-दूसरे का समर्थन किया और अभी यही हो रहा है। मुझे यकीन है कि यह भविष्य में आगे भी जारी रहेगा।

वैश्विक मामलों में भारत की बढ़ रही भूमिका
मास्को में पुतिन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी (Prime Minister Narendera Modi) दुनिया के उन लोगों में से एक हैं जो अपने देश के हित में स्वतंत्र विदेश नीति का संचालन करने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा मुझे यकीन है कि भारत का एक महान भविष्य है और वैश्विक मामलों में उसकी भूमिका बढ़ रही है।

हम फिर से बातचीत के लिए तैयार
यूक्रेन के साथ जारी संघर्ष के बीच रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पश्चिमी देशों को 'खतरनाक, खूनी और गंदे' भू-राजनीतिक खेल करने के लिए फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि अंत में अमेरिका और उसके सहयोगियों को रूस से बात करनी ही पड़ेगी। हम अमेरिका के साथ रणनीतिक स्थिरता पर बातचीत को फिर से शुरू करने के लिए तैयार हैं। लेकिन हमें अमेरिका की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।












Click it and Unblock the Notifications