पुतिन ने मोहम्मद बिन सलमान से की फोन पर बातचीत, तेल उत्पादन को लेकर हुई चर्चा

बयान के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक, व्यापार, आर्थिक और ऊर्जा क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग के विकास के साथ-साथ वैश्विक तेल बाजार की स्थिरता प्रदान करने के लिए ओपेक प्लस समूह के भीतर सहयोग पर चर्चा हुई।

Vladimir Putin spoke Mohammed bin Salman

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सऊदी क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान के साथ फोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने द्विपक्षीय एजेंडे सहित अन्य कई प्रमुख विषयों पर चर्चा की।

रूस के विदेश मंत्रालय के अनुसार रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ ओपेक प्लस सौदे पर तेल उत्पादन को लेकर चर्चा हुई है। क्रेमलिन के बयान के मुताबिक दोनों नेताओं ने वैश्विक तेल बाजार में स्थिरता लाने के लिए रूस-सऊदी अरब के बीच सहयोग के स्तर पर संतोष व्यक्त किया।

क्रेमलिन ने कहा कि उनकी बातचीत दोस्ताना तरीके से आगे बढ़ी और ये रचनात्मक और सूचनात्मक थी। इसे ध्यान में रखते हुए, सहयोग के विशिष्ट क्षेत्रों में संपर्क बनाने पर सहमति हुई। इससे पहले दोनों नेताओ की 31 जनवरी को बातचीत हुई थी। ये बातचीत OPEC और उसके सहयोगियों की बैठक से पहले हुई थी।

आपको बता दें कि इसी महीने सऊदी अरब समेत 23 देशों ने तेल के उत्पादन में कटौती करने का फैसला लिया है। फैसले के मुताबिक सभी देश मिलकर रोजाना 19 करोड़ लीटर क्रूड ऑयल का उत्पादन कम करेंगे। रूस और सऊदी अरब ने पिछले साल की तुलना में 5 फीसदी कम तेल उत्पादन करने का ऐलान किया।

इस वजह से तेल की कीमतों में प्रति बैरल 10 डॉलर तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ेगा। आपको बता दें कि ओपेक प्लस देशों के इस कदम से अमेरिका और पश्चिमी देशों को झटका लगा है। रूस-यूक्रेन जंग के बाद ये देश तेल की कीमत नहीं बढ़ने देना चाहते हैं।

आपको बता दें कि इस वक्त दुनिया भर में आधे से अधिक क्रूड ऑयल का उत्पादन ओपेक प्लस देशों में होता है।दुनिया के कुल तेल भंडार का 90 फीसदी हिस्सा इन्हीं देशों में रिजर्व है। इसमें रूस, सऊदी अरब समेत 23 देश शामिल हैं। वहीं, 13 ओपेक देश इस समय 40 फीसदी तेल का उत्पादन करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+